एक्सप्लोरर

महात्मा गांधी के विचारों को खत्म करने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी: कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस ने आज बीजेपी और आरएसएस का नाम लिए बिना उनपर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों की हत्या का प्रयास करने आरोप लगाया और आगाह किया कि देश में ऐसी कोशिशें कभी कामयाब नहीं हो सकती हैं.

''गांधी के विचारों की हत्या का प्रयास''

कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने  कहा, कुछ दिन पहले रायपुर में एक वजनदार शख्स ने ,एक बड़े आदमी ने बहुत हल्की बात कही थी. ये वो लोग हैं जो महात्मा गांधी की छवि को, वजूद को, नाम को खराब करना चाहते हैं. इनको मन ही मन यह भय रहता है कि जब तक देश में गांधी की विचारधारा रहेगी, बंटवारे की सियासत और जमीन कमजोर ही रहेगी.

उन्होंने कहा, इसके लिए इन्हें बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी. रोज नये नये रास्ते ढूंढने पड़ेंगे. लेकिन यह लोग भूल जाते हैं कि इस देश के लोगों ने गांधी के विचारों को सामने रखकर गोलवलकर के विचारों को असरहीन कर दिया था. इसके बावजूद इन्हें समझ में नहीं आया और फिर ये गांधी के विचारों की हत्या का प्रयास कर रहे हैं. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राज बब्बर का इशारा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान पर था जिसमें उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को चतुर बनिया बताया था.

गांधी के नाम की योजनाओं को खत्म करने की कोशिश

बब्बर ने कहा, गोडसेवादियों और उनके वंशजों को हमेशा से गांधी के विचारों से चिढ़ रही है. गांधी के बारे में हल्की बात करना, उनके चित्र को करेंसी नोट से अलग रखने की सरकारी बात को लीक करना, गांधी के नाम की योजनाओं, उनकी स्मृतियों को खत्म करने की कोशिश. स्वच्छता अभियान में उनके चित्र को खत्म कर उनका चश्मा ले आना. किन्तु गांधी का विचार जिंदा है और रहेगा. खादी ग्रामोद्योग के केलेंडर से गांधी का चित्र हटवा कर उस व्यक्ति का चित्र डाला गया जिसकी गांधी से तुलना नहीं हो सकती.

उन्होंने कहा, इन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि गांधी ने सबकुछ त्याग कर चम्पारण में सत्याग्रह का बिगुल बजाया था. ये लोग तब भी किसानों से नहीं जुड़े थे और आज भी नहीं जुड़े हैं. आपको याद होगा कि चुनाव के दौरान किस तरह चिल्ला चिल्लाकर किसानों के पक्ष में वादे किए गये थे. किसका कर्ज माफ हुआ, कितना कर्ज माफ हुआ, आज तक वे इसका आंकड़ा नहीं बता पाये. आज मध्य प्रदेश के अंदर जब किसान संघर्षरत होता है तो उस पर गोलियां चलायी जाती हैं. वैसी ही गोली जो 30 जनवरी 1948 में गांधीजी पर चलायी गयी थी.

महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चल रहे हैं कांग्रेसी नेता

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा, जिन किसानों ने पन्द्रह साल तक जिस व्यक्ति (शिवराज सिंह चौहान) को मुख्यमंत्री बनाया वही उनके लिए आज यमराज बन गया. महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी चल रहे हैं.

उन्होंने कहा, आज राहुल के आहवान पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में किसानों के समर्थन में आंदोलन चलाया जा रहा है. कल से यह अभियान उप्र में चलाया जाएगा जिसे नाम दिया गया है, हक मांगो अभियान. तीन साल पहले देश की जनता ने इस सरकार को जितना प्रचंड बहुमत दिया, सरकार ने उतना ही प्रचंड धोखा जनता को दिया है. नौजवानों को दो करोड़ रोजगार देने का झांसा दिया गया. सूटबूट और बुलेट की इस सरकार का हर कांग्रेसी डटकर मुकाबला करेगा.

'मध्य प्रदेश के लोग भी कर रहे हैं PM मोदी का इंतजार'

राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लंदन के हादसे पर तो ट्वीट करते हैं किंतु मंदसौर में पुलिस फायरिंग में किसानों की मौत पर हम उनका एक भी शब्द या एक भी ट्वीट देखने को तरस रहे हैं. हम ही नहीं मध्य प्रदेश के लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि शायद उनका कोई ट्वीट आये.

कृषि क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी हल के बारे में पूछे जाने पर राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस यह कहती रही है कि रिण माफी कृषि क्षेत्र की समस्या का स्थायी हल नहीं है. किंतु किसान मांग क्या रहे हैं. उनकी उपज का सही मूल्य. बीजेपी ने भी अपने चुनावी घोषणापत्र में एमएसपी और लागत का आधा मूल्य दिलवाने का वादा किया था. यह हमारी मांग नहीं आपका वादा है जिसे पूरा करने के लिए हम कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget