एक्सप्लोरर

Gautam Adani Fraud Case: अडानी पर आर-पार! कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कहा- फोटो तो इनके जीजा जी के साथ भी है

गौतम अडानी पर यूएस की कोर्ट के आरोप के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी बहस छिड़ गई है. बीजेपी ने कहा कि अडानी समूह सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में नहीं विपक्ष शासित राज्यों में भी काम कर रहा है.

Gautam Adani Fraud Case: अडानी ग्रुप पर यूएस की कोर्ट में लगे जुर्माना और जारी हुए वारंट पर अब देश में जमकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे पर अडानी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और बीजेपी पर उन्हें बचाने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं बीजेपी की तरफ से राहुल और कांग्रेस की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर जवाब देते हुए कहा जा रहा है कि अडानी समूह  सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों में काम नहीं करता बल्कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकार है वहां पर भी उसको काम दिया जा रहा है. विपक्ष  के नेताओं के साथ भी अडानी के अच्छे संबंध हैं, ऐसे में अडानी का नाम लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधना सिर्फ उनकी निचली स्तर के राजनीति का हिस्सा है.

दरअसल, अडानी समूह पर लगे आरोपों पर भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम ने पलटवार करते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर आरोप लगाने और कीचड़ उछालने का काम कर सकते हैं. जबकि इन्हीं की सरकार के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि उनकी सरकार में कितना भ्रष्टाचार होता था कि ₹1 में से 15 पैसे ही गरीबों को मिल पाते थे.

'जीजा जी पर क्यों साध लेते हैं चुप्पी?'

दुष्यंत गौतम ने कहा कि हकीकत यह है कि गौतम अडानी की तस्वीर प्रधानमंत्री के साथ ही नहीं बल्कि उनकी पार्टी के भी तमाम नेताओं के साथ हैं, उनके जीजा जी के साथ है तो उस पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं. इतना ही नहीं बीजेपी महासचिव ने सवाल उठाते हुए पूछा कि जिस राज्य में उनकी सरकार है वहां पर भी गौतम अडानी को प्रोजेक्ट मिलते हैं, वहां पर भी गौतम अडानी काम करते हैं तो क्या उनको वह नजर नहीं आता, लेकिन क्योंकि सिर्फ मोदी के नाम पर राजनीति करनी है, इस वजह से प्रधानमंत्री पर और उद्योगपतियों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं.

अडानी पर सियासी संग्राम

यूएस की कोर्ट ने रिश्वत और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद गौतम अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. जिसके बाद अडानी को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी संग्राम छिड़ गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी की गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस शासित राज्यों में अडानी के प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: 'जांच होगी तो कड़ी मोदी से जुड़ेगी', अमेरिका में अडानी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद कांग्रेस का हमला

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कमांड पर नहीं चला एयर इंडिया का विमान', टर्बुलेंस पर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget