एक्सप्लोरर

Barauni Railway Incident: बरौनी में रेलकर्मी की मौत को मिला सियासी रंग, बीजेपी ने किया राहुल गांधी के आरोप पर पलटवार

Barauni Railway Incident: बरौनी जंक्शन हादसे पर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए ने भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि रेलवे नहीं मोहम्मद सुलेमान की गलती से रेलवेकर्मी की जान गई है।

Rahul Gandhi on Barauni shunting accident:  बिहार के बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर हुई एक रेलवे कर्मचारी की दर्दनाक मौत अब धार्मिक  रंग ले चुका है. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा था कि मोदी जी आम लोग कब सुरक्षित होंगे. आप तो बस एक अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं. इस पर अब बीजेपी मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए कहा कि रेलवे नहीं मोहम्मद सुलेमान की गलती और लापरवाही की वजह से कांटावाला अमर कुमार की जान गई है.

दरअसल, सोशल मीडिया एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा था “आम लोग कब safe होंगे, मोदी जी? आप तो बस 'एक' अडानी को safe करने में लगे हुए हैं. ये भयावह तस्वीर और खबर भारतीय रेल की लंबी लापरवाही, उपेक्षा और जानबूझकर की गई कम भर्तियों का परिणाम है". जिसके बाद बीजेपी मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने राहुल गांधी के एक्स पोस्ट को कोट करते हुए लिखा “किसी की दुर्घटना में दुखद मृत्यु पर इस तरह की घटिया राजनीति इस देश के नेता प्रतिपक्ष के कद को छोटा करती है. इस घटना की जांच हो गई है और निष्कर्ष निकला है कि मृतक के सह कर्मी मोहम्मद सुलेमान की गलती और लापरवाही की वजह से कांटावाला अमर कुमार की जान गई. अगर समझ और संवेदना शून्य नहीं हुए, तो इस वीभत्स पोस्ट को डिलीट करो और अमर कुमार के परिवार से माफी मांगो".

गलत इशारा से हुआ हादसा

अमित मालवीय ने रेलवे की स्थानीय संयुक्त जांच रिपोर्ट का भी हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि “ हम घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि कांटावाला  मो. सुलेमान और कांटावाला अमर कुमार के बीच सही समन्वय और मेल नहीं होने के कारण भ्रम की स्थिति में लोको शंटर को गलत इशारा मो. सुलेमान ने दिया. जिसके कारण ये दुर्घटना हुई.

कैसे हुआ था हादसा?
बिहार के बरौनी जंक्शन पर शनिवार को एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई थी.रेलवे रिपोर्ट के अनुसार, रेलकर्मी मोहम्मद सुलेमान ने इंजन पायलट को सब ठीक है का हाथ से इशारा किया था, जबकि हादसे की चपेट में आए अमर कुमार इंजन के बीच न होकर साइड बफर के ठीक सामने थे. सूत्रों के अनुसार अमर के परिवार ने रेलवे के रिपोर्ट के बाद कहा है सुलेमान की षड्यंत्र पूर्ण शरारत के कारण 35 साल के अमर कुमार की बेहद दर्दनाक मौत हो गई. रेलवे की प्राथमिक जांच रिपोर्ट रेलवे ने अपनी जांच में मोहम्मद सुलेमान को अमर कुमार की मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया है. 

रेलवे की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा
शनिवार को बरौनी स्टेशन में ट्रैन संख्या 15204 के इंजन और  LWLRRM के बीच कौंटावाला अमर कुमार के दबने से मौत पर रेलवे की जांच रिपोर्ट में है. दिनांक 09.11.24 को लाईन सं० 06 (प्लैटफ़ॉर्म) पर 15204 (लखनऊ बरौनी) 08:10 बजे आई. SM(Main)ने कांटावाला सुलेमान और अमर कुमार को इंजन अलगकरने के लिए भेजा. इंजन को अलग करने के दौरान इंजन और LWLRRM के बीच कांटावाला अमर कुमार दब गया. जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी.स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर चौंकाने वाला सच सामने आया. इंजन और पावरकार LWLRRM) का CBC Detach (समय 10:15) में करके शव को निकाला गया. 11:10 में शव को ट्रैक से हटाकर 12:15 में एम्बुलेंस से पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा गया.अब मो. सुलेमान के खिलाफ परिवार वाले कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget