एक्सप्लोरर

कमलनाथ पर बढ़ा सस्पेंस! राउत बोले- हताशा में PM दूसरों को 'तोड़' रहे, BJP नेता का दावा- गेट न खुले थे, न खुले हैं

Kamal Nath: कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं. कहा जा रहा है कि वह आने वाले एक-दो दिन में बीजेपी का दामन थाम लेंगे.

Kamal Nath News: कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में जाने की चर्चा हो रही है. हालांकि, बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा ने दावा किया है कि कमलनाथ के लिए बीजेपी ने न कभी दरवाजे खोले थे और न ही आगे उनके लिए खुलेंगे. कांग्रेस में मची खलबली पर शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हताशा में हैं और वह अब दूसरी पार्टियों को तोड़ने में जुट गए हैं.

कमलनाथ के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की चर्चाएं काफी दिनों से हो रही हैं. हालांकि, इन बातों को शनिवार (17 फरवरी) को और भी ज्यादा बल मिला, जब उन्होंने 18 फरवरी तक चलने वाला छिंदवाड़ा दौरा बीच में कैंसिल कर दिया. इसके बाद वह अपने सांसद नकुलनाथ के साथ दिल्ली रवाना हो गए. वहीं, नकुलनाथ ने दिल्ली जाने से पहले अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस पार्टी का नाम और लोगो हटा लिया. इसे बीजेपी में शामिल होने के संकेत के तौर पर देखा गया. 

कमलनाथ के लिए नहीं खुले हैं बीजेपी के दरवाजे: तजिंदर बग्गा

बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बग्गा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए कमलनाथ बीजेपी में शामिल नहीं हो पाएंगे. बग्गा ने ट्वीट किया, 'बहुत से मित्रों के फोन आ रहे हैं और वो कमलनाथ के बारे में पूछ रहे हैं. मैंने उनसे फोन पर भी कहां है और यहां भी कह रहा हूं कि सिखों के हत्यारे और हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर जी के गुरुद्वारे रकाबगंज साहिब को जलाने वाले कमलनाथ के लिए बीजेपी के दरवाजे ना खुले थे ना खुले हैं.'

तजिंदर बग्गा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के होता हुए कभी ऐसा संभव नहीं हो पाएगा, ऐसा मैं आप सबको भरोसा दिलाता हूं.' बता दें कि तजिंदर बग्गा ने 2018 में कमलनाथ के खिलाफ भूख हड़ताल की थी. वह सिख दंगों में उनकी भूमिका को लेकर जांच की मांग कर रहे थे. 

चुनाव में पता चलेगी कमलनाथ की हैसियत: संजय राउत

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच कहा कि कमलनाथ जैसे लोगों ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को हराया. 2024 के लोकसभा चुनाव में कमलनाथ की हैसियत क्या है, इस बारे में पता चल जाएगा. कायर और डरपोक लोगों से मिलकर पार्टी नहीं बनती है. उन्होंने कहा कि अपने बेटे को 2024 का चुनाव जीताने के लिए कमलनाथ बीजेपी में जा रहे हैं. 

हताशा में पीएम तोड़ रहे पार्टियां: राउत

संजय राउत ने पीएम मोदी पर पार्टियों को तोड़ने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी को 2024 में 200 सीट भी नहीं मिलने जा रही है. हताशा में पीएम मोदी दूसरों को तोड़ रहे हैं. इंडिया गठबंधन में कोई हताशा नहीं है. कांग्रेस के साथ हमारा रिश्ता 60 साल का है. 

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगेगा तगड़ा झटका! कमलनाथ अपने सांसद बेटे के साथ आज ले सकते हैं BJP में एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget