एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: BJP ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए शुरू की तैयारी , डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने बताया जीत का फॉर्मूला

Maharashtra BJP: डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, ''उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कल्याणकारी नीतियों की राजनीति ने वास्तव में उनकी पार्टी को फायदा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है."

Devendra Fadnavis On Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस (Devendra fadnavis) ने कहा कि पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा (Loksabha) और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई है और उसका जोर कल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा. उप-मुख्यमंत्री फड़णवीस ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली नयी सरकार शहरी क्षेत्रों में अधिक आबादी को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी.

डिप्टी सीएम फड़णवीस के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कल्याणकारी नीतियों की राजनीति ने वास्तव में उनकी पार्टी को फायदा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. साथ ही कहा, '' महाराष्ट्र बीजेपी इकाई ने किसी बड़ी लागत वाली परियोजना के मुकाबले इसी प्रकार की योजनाओं और नीतियों को प्राथमिकता देने का फैसला किया है.''

.प्रधानमंत्री आवास योजना पर ध्यान होगा

डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा ''हमारी समीक्षा में पाया गया कि केवल 16 प्रतिशत शहरी लाभार्थियों ने पीएमएवाई के तहत अपने घर बनाए हैं. यह बहुत कम है. योजना का दायरा बढ़ाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 75 प्रतिशत आबादी आती है.''

शिंदे-फडणवीस सरकार की दो प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर,   उप-मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा, “पीएमएवाई योजना के तहत एक घर देना और अर्ध-शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन बिछाना दो प्रमुख परियोजनाएं हैं. हम अगले दो वर्षों में इस पर ध्यान देंगे. यदि हम इन दोनों योजनाओं के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में सफल हो जाते हैं, तो इसका लाभार्थियों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा और लोकसभा और राज्य के विधानसभा चुनाव में हमें इसका फायदा मिल सकता है.''

यह भी पढ़ें-

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष बनने पर गडकरी और फडणवीस ने की चंद्रशेखर बावनकुले की तारीफ, कही ये बातें

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना को बचाने मैदान में उतरे आदित्य ठाकरे, कर रहे हैं ताबड़तोड़ दौरे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
CJP Protest Live: शिवाजी पार्क से दीपके की हुंकार, ज्ञानेश के इस्तीफे तक चलेगा प्रदर्शन
LIVE: शिवाजी पार्क से दीपके की हुंकार, ज्ञानेश के इस्तीफे तक चलेगा प्रदर्शन
गांधी स्मृति पहुंचे PM मोदी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा, गूंजे बापू के प्रिय भजन
गांधी स्मृति पहुंचे PM मोदी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा, गूंजे बापू के प्रिय भजन
HC की बड़ी टिप्पणी- 'लोगों को पूछने का अधिकार, 24 साल बाद क्यों कराया जा रहा SIR'
HC की बड़ी टिप्पणी- 'लोगों को पूछने का अधिकार, 24 साल बाद क्यों कराया जा रहा SIR'

वीडियोज

YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!
Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
Exclusive: 'बहुत इफैक्ट किया है', 'मिर्जापुर' के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा 'टाइप कास्ट' का डर?
एक्सक्लूसिव: 'बहुत इफैक्ट किया है', 'मिर्जापुर' के बाद श्वेता त्रिपाठी को सता रहा 'टाइप कास्ट' का डर?
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'टूट चुकी थी, समझ नहीं आ रहा था क्या करूं', स्मित मच्छार की पत्नी सोनल का छलका दर्द
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget