एक्सप्लोरर

Delhi Liquor Policy: BJP का गंभीर आरोप- केजरीवाल आबकारी नीति ‘घोटाले’  के ‘सरगना’, हथकड़ी उनके करीब आ रही

BJP Slams Arvind Kejriwal: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि जब कोविड-19 प्रभावित लोगों को मदद की जरूरत थी तब केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त थे.

BJP Allegation Against AAP: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर आबकारी नीति ‘घोटाले’ का ‘‘सरगना’’ होने का आरोप लगाया और कहा कि भ्रष्टाचार की कलई खुलने के साथ-साथ हथकड़ी उनके करीब आ रही है. BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि जब कोविड-19 प्रभावित लोगों को मदद की जरूरत थी तब केजरीवाल भ्रष्टाचार में लिप्त थे. उन्होंने कहा, ‘‘आबकारी नीति ‘घोटाले’ की जड़ें भ्रष्ट केजरीवाल के दरवाजे तक जाती हैं. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.’’

भाटिया ने कहा कि यह शर्मनाक है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह रहे हैं कि ‘‘ यह महज एक करोड़ रुपये का छोटा सा घोटाला है.’’ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए BJP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘‘दिल्ली की आबकारी नीति भ्रष्ट साबित हुई है. अरविंद केजरीवाल इस पूरे घोटाले के सरगना हैं.’’ भाटिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को 24 घंटे के भीतर बताना चाहिए कि अगर भ्रष्टाचार नहीं हुआ तो नयी आबकारी नीति क्यों वापस ली गई.

मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को बर्खास्त करें

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें सत्येंद्र जैन और सिसोदिया को मंत्री पद से बर्खास्त कर देना चाहिए.’’ उन्होंने तंज कसते हुए कि कहा कि ‘आप’ के भ्रष्टाचार की गारंटी (भारतीय मानक ब्यूरो के)‘आईएसआई मार्क’ की गारंटी से बड़ी है. उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की आप सरकारों के स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं. भाटिया ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की जब दूसरी लहर आई थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP चिकित्सा आपूर्ति सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य अवसरंचना में सुधार करने में जुटी हुई थी. उस समय केजरीवाल को दवाइयों, बिस्तर और ऑक्सीजन की जरूरत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था, लेकिन उनकी भ्रष्ट कलम आबकारी नीति पर हस्ताक्षर कर रही थी.’’

ये भी पढ़ें- Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में हुई हादसे की होगी जांच, पूर्व DGP के नेतृत्व में कमेटी गठित

यह ‘आप’ नहीं, ‘पाप’ है

BJP नेता ने कहा कि केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ‘‘पूरी तरह से भ्रष्ट’’ लोग हैं. भाटिया ने कहा, ‘‘आज, भारत के लोग कह रहे हैं कि यह ‘आप’ नहीं, ‘पाप’ है, भ्रष्टाचार का ‘बाप’ है और जनता के लिए अभिशाप है.’’ सिसोदिया ने दावा किया था कि उनके खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया गया है. इस पर भाटिया ने कहा, ‘‘घोटालेबाजों को केवल लुकआउट नोटिस मिलता है न कि बधाई पत्र.’’ ‘आप’ के इस दावे पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केजरीवाल और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सीधा मुकाबला होगा, BJP प्रवक्ता ने कहा कि हर कोई जानता है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा चुनावों में क्या हुआ. उन्होंने कहा कि जनता ‘आप’ को जवाब देगी. गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार है कि राज्य के शिक्षा मंत्री ही ‘‘शराब मंत्री’’ भी हैं. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 में अनियमितता के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत 31 स्थानों पर छापेमारी की थी.

ये भी पढ़ें- Shrikant Tyagi Case: त्यागी समाज की महापंचायत से पहले बीजेपी सांसद महेश शर्मा की पुलिस को चिट्ठी, जताई ये बड़ी आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget