एक्सप्लोरर

'पश्चिम बंगाल में आपातकाल जैसे हालात, कानून व्यवस्था ध्वस्त', ममता बनर्जी पर भड़के समिक भट्टाचार्य

सीएम ममता बनर्जी के बयान पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी से पूछिए कि तमिलनाडु सरकार क्या कर रही है?

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार (16 जुलाई, 2025) को भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी प्रवासियों पर कथित अत्याचार के विरोध में विरोध मार्च में शामिल हुईं और सभा को सम्बोधित किया. यहां सीएम ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा. अब इसको लेकर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया दी है.

भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तमिलनाडु सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने से पहले वहां की स्थिति को समझें. उन्होंने तमिलनाडु में हो रही कार्रवाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां सबसे ज्यादा छापेमारी हो रही है. जांच में पता चलता है कि कई लोग बांग्लादेश से आ रहे हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. 

तृणमूल कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में मौजूदा स्थिति आपातकाल जैसे हालात को दर्शाती है. भट्टाचार्य ने कहा कि टीएमसी ने ही आपातकाल की शुरुआत की थी और कांग्रेस में इतनी हिम्मत नहीं कि वह आपातकाल लागू करे. जिस राज्य में एक जज के घर में घुसकर मारपीट की जाती है, वह सरकार, सरकार नहीं कही जा सकती. पश्चिम बंगाल में संविधान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. 

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी की हालिया यात्रा और उनके बयानों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की राय और वहां की स्थिति पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों को समझना चाहिए. 

टीएमसी सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि टीएमसी सरकार की नीतियां और कामकाज राज्य में अराजकता पैदा कर रहे हैं. इसके साथ ही, भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में न तो कानून का सम्मान है और न ही संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो रही है. जनता इस स्थिति से त्रस्त है. 

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब ममता बनर्जी ने एक बयान में कुछ मुद्दों पर अपनी राय रखी थी, जिसे भाजपा ने गलत बताया. इस पूरे मामले ने पश्चिम बंगाल की सियासत में एक नया मोड़ ला दिया है. दोनों पार्टियों के बीच तीखी बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया है.

ये भी पढ़ें:- 'बिना बताए गोवा छोड़ गई थी पत्नी', कर्नाटक की गुफा में 2 बच्चों के साथ मिली रूसी महिला के पति ने और क्या बताया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget