एक्सप्लोरर

AAP विधायकों के दौरे के बाद BJP कार्यकर्ताओं ने गंगाजल से राजघाट को किया शुद्ध, देखें वीडियो

Delhi News: आम आदमी पार्टी के नेताओं के दौरे के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजघाट पर गंगाजल का छिड़काव किया. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

Delhi Politics: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है. इससे एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायकों ने गुरुवार को राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक (Memorial of Mahatma Gandhi) का दौरा किया. इसके बाद वहां पहुंचे बीजेपी नेताओं ने स्मारक को 'शुद्ध' करने के लिए गंगाजल (Ganga Jal) का छिड़काव किया. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बार-बार झूठ बोलने का आरोप लगाया.

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने भी अपने ट्विटर प्रोफाइल पर शेयर किया है. इसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक दल को राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक स्थल पर देखा जा रहा है. समाधि स्थल का चक्कर लगाने के बाद एक शख्स अपने साथ लाई गई बोतल में रखे गंगाजल का छिड़काव करते नजर आ रहा है. उसका कहना है कि शराब नीति में लिप्त अरविंद केजरीवाल के कदम वहीं पड़ने से वह अशुद्ध हो गया है. ऐसे में वह गंगाजल का छिड़काव कर उसे शुद्ध कर रहे हैं.

बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा "शराब घोटाले" में शामिल लोगों ने महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर जाकर उस जगह को अपवित्र कर दिया. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसे 'शुद्ध' करने के लिए वहां 'गंगा जल' का छिड़काव किया है. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार के 'शराब घोटाले' से ध्यान हटाने के लिए कथित तौर पर बार-बार झूठ बोल रहे हैं.

दरअसल दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई के छापे के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी की ओर से दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए आप के विधायकों को 20-20 करोड़ की पेशकश की गई है. जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि जनता को असली मुद्दे से हटाने के लिए आप हर रोज 'फिल्मी स्क्रिप्ट' की तरह झूठ बोल रही है.

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आप पर सवाल करते हुए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सवाल किया और कहा कि आप मुद्दे से भटकाने के लिए रोजाना नए ड्रामे कर रही है. उनका कहना है कि मुद्दे से भटकाने के लिए आप रोजाना नए ड्रामे कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी, पॉस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मिले हैं चोट के निशान

5G Services Launch: 12 अक्टूबर तक देश में लॉन्च हो जाएगा 5जी मोबाइल सर्विस, बोले टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट, तीनों आरोप सिद्ध
यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कमेटी ने लोकसभा में पेश की रिपोर्ट, तीनों आरोप सिद्ध
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
Xप्लेन: भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
Xप्लेन: भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा
भारत में लू क्यों मानी जाएगी प्राकृतिक आपदा? जानें इससे क्या बदलेगा

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget