एक्सप्लोरर

BJP On Excise Policy: दिल्ली में शराब नीति को लेकर बीजेपी का दिल्ली सरकार पर हमला, कहा- ब्लैक लिस्टेड कंपनीज को ठेके दिए गए

BJP On Delhi New Excise Policy: दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर बीजेपी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला और कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी को ठेके दिए गए.

BJP PC: दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनीज को ठेके दिए गए. इतना ही नहीं स्कूलों के पास ठेके खोले गए.

दरअसल मनीष सिसोदिया के आरोपों के बाद आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब दिए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि आबकारी नीति पर मनीष सिसोदिया ने सफेद झूठ बोला है. दिल्ली के एलजी ने नियमों के मुताबिक काम किया है. उन्होंने किसी के कहने पर फैसला नहीं लिया है.

संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के तहत ब्लैक लिस्टेड कंपनियों ने ठेके खोले हैं, अब इस मामले की जांच हो रही है तो मनीष सिसोदिया की बैखलाहट सामने आ रही है. संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया से सवाल करते हुए पूछ कि वो नवंबर से लेकर अब तक शांत क्यों थे. अभी तक खुलासा क्यों नहीं किया.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शराब कंपनियों के 144 करोड़ रुपयों को मनीष सिसोदिया ने बिना किसी अनुमति के माफ कर दिए. अब जब मामले की सीबीआई जांच हो रही है तो भ्रष्टाचार का ठीकरा उप राज्यपाल पर डाल रहे हैं. वहीं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए 21 ड्राई डे से कम करके 3 ड्राई डे कर दिए. अब शराब माफियाओं के साथ मिलकर सरकार हजारों करोड़ रुपए का घोटाला कर रही है.

मनीष सिसोदिया के आरोप

इस बीच आज, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने पूर्व उपराज्यपाल अनिल बैजल पर अनधिकृत क्षेत्रों में शराब की दुकानें खोलने पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया और दावा किया कि इससे दिल्ली सरकार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने मामले का विवरण सीबीआई को भेज दिया है और कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए. बैजल की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. सिसोदिया ने कहा, "नई आबकारी नीति के तहत, अनधिकृत क्षेत्रों सहित दिल्ली भर में 849 दुकानें खोली जानी थीं. एलजी ने प्रस्ताव पर आपत्ति नहीं की और इसे मंजूरी दे दी."

ये भी पढ़ें: New Excise Policy: दिल्ली के LG ने आबकारी विभाग के 11 अधिकारियों को किया सस्पेंड, इसलिए की गई कार्रवाई

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: 'केजरीवाल सरकार ने भाजपा और जनता के दबाव में वापस ली आबकारी नीति'- बोले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे
‘सब कुछ विस्तार से...’, SIR-परिसीमन पर PM मोदी को कल अपनी चिंताएं बताएंगे खरगे

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget