एक्सप्लोरर

Telangana: '...तो क्या करेंगे किस', BJP अध्यक्ष बंदी ने KCR की बेटी पर किया कमेंट, पार्टी ने कहा- हमारा कोई लेना देना नहीं

Bandi Sanjay On K Kavitha: तेलंगाना के बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 509 के तहत मामला भी दर्ज किया गया है. अब उनकी पार्टी ने भी इस तरह के बयानों से पल्ला झाड़ लिया है.

Telangana Bandi Sanjay: तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं. उनके विवादित बयान के बाद से ही तमाम नेता उनपर हमलावर हैं. अब खुद तेलंगाना बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी (Arvind Dharmapuri) ने इस तरह के बयानों की निंदा की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का इससे कोई लेना-देना नहीं है. 

दरअसल, बंदी संजय कुमार से तीन दिन पहले कविता से ईडी की पूछताछ को लेकर सवाल किया गया था. उनसे पूछा गया था कि क्या उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी नेता ने कहा था कि उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी तो क्या किस करेंगे. उनकी इस टिप्पणी पर अब बीआरएस नेताओं ने बवाल खड़ा कर दिया है.  बीआरएस कार्यकर्ताओं ने इस तरह के बयानों का जोरदार विरोध किया है. 

बयान पर बीजेपी सांसद की सफाई

वहीं, अब पार्टी की तरफ से पल्ला झाड़ते हुए बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने कहा है कि बीजेपी का इस तरह के बयानों से कोई लेना देना नहीं है. वह बिल्कुल भी बंदी संजय की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करते हैं. उन्हें खुद इसकी सफाई देनी चाहिए और सभी को इसका जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में कई मुहावरे हैं और उनका इस्तेमाल करते समय आपको सावधान रहना होगा. 

बंदी संजय के कार्यालय ने दी थी सफाई

इससे पहले विवाद बढ़ने के बाद बंदी संजय का कार्यालय भी इसपर सफाई दे चुका है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता की तरफ से इस्तेमाल किया गया बयान तेलुगु भाषा में इस्तेमाल किया जाने वाला एक सामान्य वाक्य है. जिसका मतलब है कि अगर कोई अपराध करता है, तो क्या आप सराहना करेंगे या सजा देंगे. उन्होंने कहा कि ये राज्य में अशांति पैदा करने और ध्यान भटकाने की रणनीति है. 

ये भी पढ़ें: 

Budget session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, अडानी-चीन समेत इन मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरेंगे विपक्षी दल, हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget