एक्सप्लोरर

Telangana SSC Paper Leak Case: तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को मिली जमानत, बुधवार को हुई थी गिरफ्तारी

Bandi Sanjay Kumar Bail: तेलंगाना एससीसी पेपर लीक केस में गिरफ्तार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को जमानत मिलने पर बीजेपी ने कहा कि सच की जीत हुई.

Bandi Sanjay Kumar Bail: तेलंगाना हिंदी एसएससी पेपर लीक केस (Telangana SSC Paper Leak Case) में गिरफ्तार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को गुरुवार (6 अप्रैल) को वारंगल कोर्ट ने जमानत दे दी. उन्हें बुधवार (5 अप्रैल) को अरेस्ट किया गया था. इससे पहले उन्हें बुधवार और गुरुवार कि दरमियान रात को पुलिस ने हिरासत में लिया था.

बीजेपी की लीगल सेल टीम की ओर से दाखिल की गई जमानत याचिका पर अदालत ने संजय कुमार को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी. उन्हें शुक्रवार (7 अप्रैल) को जेल से रिहा करने का कोर्ट ने आदेश दिया है.

पुलिस ने क्या आरोप लगाए?
तेलंगाना में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का एक प्रश्न पत्र 'इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप’ पर भेजने के मामले में पुलिस ने कुमार को मुख्य आरोपी बनाने के बाद गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद कोर्ट ने संजय कुमार और दूसरे तीन आरोपियों को 19 अप्रैल तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पुलिस ने इस दौरान आरोप लगाया था कि उन्होंने इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर प्रश्न पत्र को भेजकर राज्य सरकार को बदनाम करने का प्रयास किया था. 

बीजेपी ने क्या कहा? 
बीजेपी के प्रवक्ता एन वी सुभाष ने बंदी संजय कुमार को जमानत मिलने पर कहा कि आखिऱ में सच की जीत हई. यह बीआरएस और मुख्यमंत्री केसीआर के मुंह पर तमाचा है. सुभाष ने दावा किया कि केसीआर सरकार  संजय कुमार को जेल में रखना चाहते थी ताकि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान इसमें शामिल ना हो सके. 

मामला क्या है? 
पुलिस ने कहा कि 16 साल के एक लड़के ने पेपर में बैठे एक छात्र से प्रश्न पत्र की तस्वीर ली और उसे उस छात्र के भाई के साथ शेयर कर दिया जब परीक्षा चल रही थी.  पुलिस ने बताया कि पेपर को उसके बाद इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के एक ग्रुप में साझा किया गया और बाद में एक आरोपी ने अन्य समूह में शेयर किया, जिसने इसे संजय कुमार को भी भेजा था.

ये भी पढ़ें- Bandi Sanjay Arrest: 'तेलंगाना बीजेपी चीफ संजय बंदी गिरफ्तार', पार्टी बोली- केसीआर के लिए अच्छा नहीं होगा 

 

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget