एक्सप्लोरर

BJP Foundation Day: बीजेपी स्थापना दिवस पर भगवा टोपी पहनकर पहुंचेंगे सांसद, संसदीय दल की बैठक में दिए गए निर्देश

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कुछ मंत्री और राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा समेत कई सांसद भगवा टोपी पहनकर संसदीय दल की बैठक में पहुंचे.

BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को पार्टी के सभी सांसद कमल का फूल चुनाव चिह्न वाली भगवा टोपी पहनकर संसद पहुंचेंगे. राजधानी के आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में सभी सासंदों को यह निर्देश दिया गया. यह जानकारी बैठक में मौजूद एक सदस्य ने दी.

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सहित कुछ मंत्री और राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा समेत कई सांसद भगवा टोपी पहनकर संसदीय दल की बैठक में पहुंचे. बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि भगवा रंग की यह टोपी पहले से ही भाजपा की है लेकिन उन्होंने पेशेवर छात्रों की मदद से इसे फिर से बनवाया.

उन्होंने टोपी दिखाते हुए कहा, ‘‘इसमें दोनों तरफ बीजेपी लिखा है और कमल का फूल भी अंकित है.’’ गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को ऐसी ही टोपी पहनकर लोकसभा में पहुंचे थे. बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली ने इस पर आपत्ति भी जताई थी.

पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में रोड शो किया था और उस दौरान उन्होंने भगवा रंग की टोपी धारण की थी. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस टोपी को पहने जाने के बाद कार्यकर्ताओं के बीच इसकी मांग जबदरस्त बढ़ी है. ज्ञात हो कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है.

ये भी पढ़ें: जाकिर नाइक का फैन था गोरखनाथ मंदिर पर हमले का आरोपी, देखता था ISI के वीडियो, कनेक्शन खंगालने मुंबई पहुंची ATS 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget