एक्सप्लोरर

AK Antony Remarks: एके एंटनी के सॉफ्ट हिंदुत्व वाले बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा, जानें-पूरा विवाद

BJP On AK Antony Statement: बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी के नर्म हिंदुत्व वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को बांटती है.

BJP On AK Antony Statement: केरल के राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी की इस चेतावनी पर बहस छिड़ी हुई है कि ‘नर्म हिंदुत्व’ से दूरी बनाने के नाम पर हिंदुओं की उपेक्षा करने से केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नयी दिल्ली में सत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी. इसको लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. 

एंटनी पर निशाना साधते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यकों को किसी और पार्टी ने उतना नुकसान नहीं पहुंचाया जितना कांग्रेस ने पहुंचाया है. एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में कहा था, “अल्पसंख्यकों के साथ, बहुसंख्यक हिंदुओं को भी मोदी के खिलाफ (कांग्रेस की) लड़ाई में शामिल होना चाहिए. यह दृष्टिकोण (एक वर्ग का) है कि वे हिंदू मित्र जो मंदिरों में जाते हैं और माथे पर चंदन का लेप (तिलक) लगाते हैं वे नर्म हिंदुत्व की तरफ खड़े हैं, इससे मोदी को सत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी.”

कांग्रेस ने क्या कहा? 

एंटनी का पूरी तरह से समर्थन करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. मुरलीधरन ने केरल की सत्तारूढ़ माकपा पर इस मुद्दे पर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया. उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर देश को विभाजित करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि उनमें हिंदू धर्म के परिकल्पित व्यापक विचारधारा का अभाव है.

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधरन ने कहा, “हिंदू धर्म में 'नर्म हिंदुत्व' या 'चरम हिंदुत्व' नाम की कोई चीज नहीं है.” उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “लेकिन, उन्हें यह समझना चाहिए कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी भी मंदिरों में गए थे. इसलिए, इसे उसी अर्थ में देखा जाना चाहिए. इसकी गलत व्याख्या हिंदू धर्म को पूरी तरह बीजेपी को सौंपने के बराबर है.”

पार्टी में ही टकराव

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीसन ने भी एंटनी के बयान का दृढ़ता से समर्थन और बचाव किया, वहीं पार्टी सांसद राजमोहन उन्नीथन ने अपनी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस तरह के विचार से सहमत नहीं हो सकते. लोकसभा में कसारगोडा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले उन्नीथन ने हालांकि इस बारे में और कुछ नहीं कहा.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कांग्रेस पर अपनी राजनीतिक नीतियों में हमेशा एक नर्म हिंदुत्व दृष्टिकोण अपनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि इस तरह के रुख से बीजेपी की बढ़त का विरोध करने में मदद नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें- केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी को CBI से क्लीनचिट, यौन उत्पीड़न मामले में कहा- नहीं मिला कोई सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget