एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ब्राह्मणों को मनाने के लिए BJP का नया फॉर्मूला, अजय मिश्रा टेनी का कद बढ़ाने की तैयारी

UP Election News Update: इस प्लान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी बड़े ब्राह्मण नेताओ (Brahmin Leaders) को मैदान में उतार कर बीजेपी ने ब्राह्मणों के लिए किए कार्यों को बताने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है.

UP Assembly Election 2022: BJP ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 403 सीटों पर ब्राह्मणों तक पहुंचने के लिए 16 सदस्यीय समिति बनाई है. इस समिति में अजय मिश्रा टेनी को भी शामिल किया गया है. रविवार सुबह जब उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के घर पर प्रदेश के ब्राह्मण नेताओं की बैठक शुरू हुई तो बीजेपी ने इस बैठक में ब्राह्मणों को साधने के लिए बड़ा प्लान बनाया. इस प्लान के तहत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सभी बड़े ब्राह्मण नेताओ (Brahmin Leaders) को मैदान में उतार कर बीजेपी ने ब्राह्मणों के लिए किए कार्यों को बताने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी है. इसके लिए एक 16 सदस्यीय समिति बीजेपी ने बनाई है, जिसमें अजय मिश्रा टेनी को भी जगह दी गयी है. अब बीजेपी अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) के कद को बढ़ाने में जुट गई है.

पार्टी ने उत्तर प्रदेश बीजेपी (UP BJP) के सभी बड़े ब्राह्मण नेताओं को अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिष्ठित ब्राह्मणों से मुलाकात करने का जिम्मा सौंपा है. ये ब्राह्मण नेता समाज के सभी प्रतिष्ठित ब्राह्मणों से मुलाकाता में बीजेपी सरकारों के द्वारा ब्राह्मण वर्ग के लिए किए जा रहे कामों को बताएंगे. इनमें बीजेपी की मोदी-योगी सरकार (Modi-Yogi Government) के कार्यों को शामिल किया गया है. इनमें सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण, मंदिरों के भव्य निर्माण, जिसमें राम मंदिर निर्माण, काशी धाम कॉरिडोर के पुनर्निर्माण का जिक्र भी होगा. ये नेता ब्राह्मण वर्ग को ये भी समझाएंगे कि बड़ी संख्या में मंत्री, विधायक और सांसद पार्टी द्वारा ब्राह्मण वर्ग से ही बनाए हैं. इसके अलावा ये नेता ये भी समझाएंगे कि ब्राह्मणों को सामाजिक सुरक्षा बीजेपी सरकार ने ही दी है. पार्टी के नेताओं का मानना है कि ये सब बातें ब्राह्मणों के बीच जाकर बताने से ब्राह्मण समाज के बीच अच्छा संदेश जाएगा और वे बीजेपी से वो अपनी नाराजगी भुला देंगे.

आज सुबह ब्राह्मणों को रिझाने के लिए पार्टी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को इस समिति का सदस्य खास तौर पर बनाया. वे आज सुबह धर्मेंद्र प्रधान के घर हुई बैठक में भी मौजूद थे. टेनी को आगे करने के पीछे वजह है कि पार्टी ब्राह्मणों में संदेश देना चाहती है कि बुरे वक्त में भी पार्टी अजय मिश्रा टेनी के साथ खड़ी रही है. ब्राह्मणों को रिझाने के लिए बीजेपी ने अजय मिश्रा टेनी के अलावा दिनेश शर्मा, सतीश द्विवेदी, आनंद स्वरूप, शिव प्रताप शुक्ला, महेश शर्मा, ब्रजेश पाठक, श्रीकांत शर्मा, अभिजात मिश्रा, सांसद रमापति त्रिपाठी जैसे बड़े ब्राह्मण नेताओं को समिति का सदस्य बनाया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर या ऑफिस में बातचीत का ऑफर, सीजेपी ने किया इनकार, कहा- कहीं और बताएं
LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर या ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP ने किया इनकार, कहा- कहीं और बताएं
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर या ऑफिस में बातचीत का ऑफर, सीजेपी ने किया इनकार, कहा- कहीं और बताएं
LIVE: जितेन्द्र सिंह ने दिया जेपी नड्डा के घर या ऑफिस में बातचीत का ऑफर, CJP ने किया इनकार, कहा- कहीं और बताएं
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget