एक्सप्लोरर

सांसद तेजस्वी सूर्या बोले- हैदराबाद से शुरू करके ‘भगवा रंग’ में रंग जाएगा पूरा दक्षिण भारत

कर्नाटक के युवा भाजपा सांसद सूर्या ने कहा कि आगामी जीएचएमसी चुनाव तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम जीएचएमसी जीतेंगे, हम तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतेंगे, हम तमिलनाडु और केरल भी जीतेंगे तथा पूरा दक्षिण भारत भगवा रंग में रंग जाएगा।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा द्वारा ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से शुरू करके एक-एक कर चुनाव जीतने के साथ ही पूरा दक्षिण भारत ‘भगवा रंग’ में रंग जाएगा.

जीएचएमसी के लिए एक दिसंबर को होने वाले चुनाव में अपनी पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष ने सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पर तेलंगाना की राजधानी को विकसित करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने में विफल रहने का आरोप लगाया. उन्होंने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पर परिवार के शासन को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया.

कर्नाटक के युवा भाजपा सांसद सूर्या ने कहा कि आगामी जीएचएमसी चुनाव तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम जीएचएमसी जीतेंगे, हम तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतेंगे, हम तमिलनाडु और केरल भी जीतेंगे तथा पूरा दक्षिण भारत भगवा रंग में रंग जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि हैदराबाद एक महान शहर रहा है और उसे जिस नयी दिशादृष्टि एवं शासन की जरूरत है वह भाजपा नेतृत्व ही दे सकता है. उन्होंने राव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना अनेक संघर्षों और बलिदानों के बाद बना है तथा यह किसी एक परिवार की जागीर नहीं हो सकता है.

भाजपा नेता ने कहा कि केसीआर ने ‘स्वर्णिम तेलंगाना’ का वादा किया था लेकिन ‘स्वर्ण’ केवल उनकी पार्टी एवं उनके परिवार को ही मिला जबकि राज्य के युवा के हाथ कुछ नहीं आया. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां एक साधारण परिवार से आने वाला एक सामान्य कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है.

उन्होंने पुलिस पर उन्हें उस्मानिया विश्वविद्यालय में घुसने से रोकने का आरोप लगाया. हालांकि पुलिस ने इसका खंडन किया और कहा कि सांसद अपने समर्थकों के साथ परिसर में गये और वहां उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से बैठक की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget