एक्सप्लोरर

रवि किशन ने अपने चार बच्चों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, कहा- रुक जाता अगर...

Ravi Kishan Video: अपने 4 बच्चों को लेकर रवि किशन ने कहा कि यदि कांग्रेस बिल पहले लाती, तो मैं रुक जाता.

Ravi Kishan on Population Control Bill: देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर एक बार फिर से बहस शुरू हो गई है. बढ़ती जनसंख्या को लेकर हर कोई चिंतित है. इसी बीच बीजेपी सांसद ने रवि किशन ने बढ़ती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया है. यूपी के गोरखपुर से बीजेपी के सांसद रवि किशन के मुताबिक यदि कांग्रेस सही समय पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आ जाती, तो वे भी 4 बच्चों के पिता नहीं होते. 

रवि किशन ने एक निजी न्यूज चैनल के प्रोग्राम में बताया, "मैं यहां से जाने के बाद संसद में जनसंख्या नियंत्रण बिल पेश करने जा रहूं." इस पर चैनल की एंकर ने पूछा, "आपके चार बच्चे हैं और आप जनसंख्या नियंत्रण बिल ला रहे हैं." इस पर रवि किशन ने कहा कि मेरे चार बच्चे हैं, यह कोई गलती नहीं है. अगर कांग्रेस सरकार विधेयक लाती, कानून होता तो हमारे चार बच्चे नहीं होते. 

रवि किशन ने कांग्रेस को ठहराया दोषी

अभिनेता से नेता बने बीजेपी सांसद ने कहा, "यदि कांग्रेस बिल पहले लाती, तो मैं रुक जाता." रवि किशन के इस जवाब पर पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. रवि किशन ने कहा, "यह सच है कि मेरे चार बच्चे हैं, इसलिए मैं उन्हें पालने का संघर्ष जानता हूं. उनकी परवरिश के टाइम मेरी स्ट्रगल भी थी. 15 साल तक हमें लोग पैसा भी नहीं देते थे. शुरू में, हमें काम या पैसे में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया और मैं हमेशा काम को चुनता था, क्योंकि मुझे पता था कि पैसा पीछे-पीछे आएगा."

अब गलती का एहसास होता है- रवि किशन

बीजेपी सांसद ने कहा, "जब बच्चे होने लगे तो मैंने अपनी पत्नी को देखा. वो पत्नी लंबी और पतली थी और पहली और दूसरी डिलीवरी के बाद मैंने उनकी तबियत को बिगड़ते देखा. तीसरा और चौथा बच्चा हो गया. अब जब जीवन में ठहराव आया और अब जब मैं उनको देखता हूं तो मुझे अपनी गलती का एहसास होता है. उन्होंने कहा कि यदि ये बिल कांग्रेस पहले लाती तो मैं भी रुक जाता."

रवि किशन पर कांग्रेस का पलटवार

रवि किशन के इस जवाब पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार किया है. सुप्रिया श्रीनेत ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, "बच्चे पैदा होते गए और आपको पता ही नहीं चला? चलो कांग्रेस की कृपा से आप 3 बेटियों और 1 बेटे के पिता तो बन गए. शरीर बिगड़ गया पत्नी का बच्चे पैदा करने से यह पत्नी के लिए प्यार नहीं body shaming है और हां अंग्रेजी बड़े ऐक्सेंटवा से बोलत हवा, कहां सिखला?"

 

मनोज तिवारी तीसरी बार बनने वाले हैं पिता

वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी तीसरी बार पिता बनने वाले हैं. मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है. बीजेपी सांसद ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें उनका घर पूरी तरह से सजा हुआ नजर आ रहा है. कई सारे मेहमान इकट्ठा हुए हैं. मनोज और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-'Gujarat का नतीजा गले के नीचे नही उतर रहा', कांग्रेस नेता उदित राज के ट्वीट पर यूजर्स बोले- 2 घूंट गर्म पानी लीजिए, उतर जायेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget