एक्सप्लोरर

'बेटे का राजनीतिक करियर बनाने के लिए मेरे परिवार को बनाया जा रहा निशाना', बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने सीएम सिद्धारमैया पर कसा तंज

Karnataka CM Siddaramaiah: कर्नाटक में बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के भाई विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Pratap Simha: बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधा है. सिम्हा ने कर्नाटक सीएम पर आरोप लगाया है कि वह अपने बेटे के राजनीतिक करियर के लिए रास्ता बनाने के लिए उनके परिवार को निशाना बना रहे हैं. अपने भाई विक्रम सिम्हा की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी सांसद ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने का रास्ता बनाने के लिए उन पर निशाना साध रहे हैं. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भाई की गिरफ्तारी को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रताप सिम्हा ने कहा, 'अपने बेटे यतींद्र को मैसूर से लोकसभा चुनाव लड़ाने और जिताने के लिए सिद्धारमैया बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. वह अपने बेटे को जिताने के लिए दूसरों को निशाना बना रहे हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को सिद्धारमैया से सीखना चाहिए. आप (सिद्धारमैया) जैसा पिता हर किसी को नहीं मिलता है.'

बेटे को जिताने के लिए हो रहा संघर्ष

बीजेपी सांसद ने कहा, 'आप (सिद्धारमैया) एक बेहतरीन पिता हैं. आप जैसा पिता हर किसी को नहीं मिलेगा. अपने बेटे को जिताने के लिए आप इतना संघर्ष कर रहे हैं कि प्रताप सिम्हा आपके रास्ते की बाधा बन गए हैं.' बता दें कि प्रताप सिम्हा मैसूरु-कोडगु सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं. उन्होंने 2014 और 2019 दोनों ही चुनाव में यहां से जीत मिली है. संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में आरोपियों को पास जारी करने के बाद वह चर्चा में आए थे. 

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, अधिकारियों ने विक्रम सिम्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ हासन जिले के एक गांव में बिना इजाजत लगभग 126 पेड़ों को काटने और लकड़ी की तस्करी का आरोप है. इस संबंध में केस दर्ज विक्रम को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी बेंगलुरु की सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के संगठित अपराध दस्ते के जरिए की गई थी. हालांकि, बाद में उनकी हिरासत राज्य के वन विभाग के अधिकारियों को ट्रांसफर कर दी गई. रविवार को उन्हें बेल भी मिल गई. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा, जिन्होंने दिए थे घुसपैठियों को पास? जानिए संसद में सुरक्षा चूक के बाद आरोपियों को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
भारत के कई राज्यों में हीटवेव का कहर, प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान 47 डिग्री पार, कब मिलेगी राहत?
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
'भविष्य के युद्धों में AI, रोबोटिक्स और साइबर सिस्टम की होगी मुख्य भूमिका', शिरडी में बोले CDS अनिल चौहान
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
ट्विशा मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, 25 मई को जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच करेगी सुनवाई
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा और ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?
PM मोदी की मार्को रुबियो से मुलाकात, रक्षा-ऊर्जा के मसले पर चर्चा, ईरान को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget