एक्सप्लोरर

राज्यपाल के सामने BJP ने 106 विधायकों की कराई परेड, शिवराज बोले- कमलनाथ सरकार 'रणछोड़दास' बन गई

विधायकों के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है. इसलिए राज्यपाल के निर्देश का पालन नहीं किया और सरकार रणछोड़दास बन गई.

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के 26 मार्च तक स्थगित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के 106 विधायक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लालजी टंडन के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं ने बीजेपी के पास बहुमत का दावा करते हुए राज्यपाल से शक्ति परीक्षण करवाने की मांग की.

राज्यपाल से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कमलनाथ सरकार बहुमत खो कर अल्पमत में आ चुकी है और इसलिए राज्यपाल ने उसे आज 16 तारीख को ही राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद शक्ति परीक्षण कराने का आदेश दिया था.’’ बीजेपी ने इस अवसर पर उपस्थित 106 बीजेपी विधायकों द्वारा हस्ताक्षरित शपथपत्र भी राज्यपाल को सौंपा.

उन्होंने सवाल किया ‘‘बहुमत होता तो सरकार को शक्ति परीक्षण कराने में दिक्कत क्या थी ? लेकिन मुख्यमंत्री बच रहे हैं और समय काट रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी सरकार अल्पमत में है. इसलिए राज्यपाल के निर्देश का पालन नहीं किया और सरकार रणछोड़दास बन गई. सत्र स्थगित करके भाग गई.’’

चौहान ने कहा ‘‘अब इस सरकार को एक क्षण भी सत्ता में रहने का संवैधानिक अधिकार नहीं है. आज जो सदन में परिदृष्य था, उसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के पास केवल 92 विधायक हैं जबकि बीजेपी के 106 विधायक यहां आए हैं. यह बिल्कुल स्पष्ट है कि बहुमत अब बीजेपी का है.’’

बीजेपी नेता ने कहा ‘‘इसीलिए हमने राज्यपाल के सामने हमने परेड की है कि बहुमत देख लीजिए.’’ कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बैठक स्थगित किए जाने के सवाल पर चौहान ने कहा ‘‘यह तो अस्थिर सरकार है. कोरोना वायरस से बचाव के लिए तो स्थिर सरकार की जरुरत है.’’

चौहान के अनुसार, राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हमारे, प्रदेश के, जनता के और विशेषकर विधायकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे. उन्होंने बताया ‘‘हम देश की सर्वोच्च अदालत में भी इस मामले को लेकर गए हैं.’’

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक संकट के हल के लिये प्रदेश की कमलनाथ सरकार को विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने का निर्देश देने के अनुरोध के साथ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से सोमवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की गई. मध्यप्रदेश में बीजेपी के कुल 107 विधायक हैं. राज्यपाल के सामने आज मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी उपस्थित नहीं थे.

कमलनाथ सरकार के खिलाफ फ्लोर टेस्ट की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची बीजेपी, कल होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget