एक्सप्लोरर

वारिस पठान के '15 करोड़ बनाम 100 करोड़'  वाले बयान पर बीजेपी MLA ने कहा- तो हो जाए आर-पार की लड़ाई

सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच वारिस पठान ने कहा था कि 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं. पठान पर निशाना साधते हुए बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने कहा कि नये भारत में ऐसी धमकियां काम नहीं करतीं.

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआई) के नेता वारिस पठान के '15 करोड़ मुसलमान बनाम 100 करोड़' वाले बयान पर खूब बवाल हो रहा है. वारिस पठान के इस बयान पर अब तेलंगाना में बीजेपी विधायक राजा सिंह ने पलटवार किया है. राजा सिंह ने कहा है कि अगर ऐसा है तो हो जाए आर-पार की लड़ाई.

राजा सिंह ने शाहीन बाग की महिलाओं को कहे अपशब्द

एआईएमआई नेता पठान के बयान के जवाब में विधायक राजा सिंह ने शाहीन बाग की महिलाओं को अपशब्द भी कहे. उन्होंने कहा, ‘’वारिस पठान पहले तेरी बहनों को संभाल, जो 500 रूपए लेकर शाहीन बाग में बैठी हैं. बाद में हम हिंदुओं से टकराना. हम तो तैयार हैं. कितने आते आ जाओ. हो जाए आर पार की लड़ाई.’’

नए भारत में इस तरह की धमकियां काम नहीं करतीं- BJP

पठान पर निशाना साधते हुए बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने कहा कि नये भारत में ऐसी धमकियां काम नहीं करतीं. उसने कहा, ‘‘बच्चों और महिलाओं के पीछे छिपकर महान लोग आजादी मांग रहे हैं. और कितनी आजादी चाहते हैं वो? क्या वे 1947 से हर तरह की आजादी नहीं पा रहे? वारिस पठान और एमआईएमआईएम के अन्य नेताओं को उनकी औरंगजेब वाली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए. नये भारत में ये धमकियां काम नहीं करतीं.’’

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ लोगों पर भारी पड़ सकते हैं. उनके इस बयान का वीडियो वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया.

वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं वारिस पठान?

वारिस पठान को हिंदी में यह बोलते हुए सुना जा सकता है, ‘‘हमें साथ चलना होगा. हमें आजादी लेनी होगी. जो चीजें मांगने से नहीं मिलती, हमें छीननी होगी.अब वक्त आ गया है. हमको बोला कि मां-बहनों को आगे भेज दिया और खुद कंबल में बैठ गये. अभी तो सिर्फ शेरनियां बाहर निकली हैं और तुम्हारे पसीने छूट गए. समझ लो, हम लोग साथ आ गए तो क्या होगा. 15 करोड़ हैं, लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं. याद रख लेना यह बात.’’

यह भी पढ़ें-

जानिए- क्या रहा CAA, NRC और शाहीन बाग के सवाल पर रोबोट सोफिया का रिएक्शन

बंटवारे के समय ही मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए था: गिरिराज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'
अभिजीत दीपके ने सहयोग के लिए मुंबई पुलिस को कहा थैंक्यू, 'दिल्ली पुलिस कुछ...'
दिल्ली पुलिस डायर…, मुंबई से दीपके की हुंकार- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस डायर…, मुंबई से दीपके की हुंकार- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
CJP Protest Live: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
LIVE: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- 'लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने...'
SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- 'लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने...'

वीडियोज

SIR Controversy | Mumbai CJP Protest: EC ने माना 'शुद्ध' नहीं SIR? Seedha Sawal | BJP | Congress
SIR Controversy: SIR पर दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन, Gyanesh Kumar के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्ष
Chitra Tripathi: जंतर-मंतर पर विपक्षी एकता..Rahul Gandhi गायब क्यों? विश्लेषक का विश्लेषण | Gyanesh
PM Modi Speaks With Smit Machchhar: बातचीत में भावुक हुए स्मित, प्रधानमंत्री ने दिया बड़ा संदेश
YRKKH: Maira को ढूंढने में नाकाम Armaan-Abhira, दादी सा के सामने फूट-फूटकर रोई Abhira!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
JDU ने कहा- 'अनंत सिंह अनुशासनहीन', पार्टी बोली- 'नीरज कुमार को…'
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
गांगुली ने चुनी ODI WC 2027 के लिए भारत की प्लेइंग 11, बेंच पर बैठे खिलाड़ी को किया शामिल
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
‘बेहद खास पल..’, एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर PM मोदी ने जताई खुशी
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
CJP Protest Live: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
LIVE: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के सभी एंट्री-एग्जिट अब सामान्य, प्रदर्शन के चलते किए गए थे बंद
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
Embed widget