एक्सप्लोरर

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- एक ही सजा, सिर तन से जुदा

Jamal Siddique Threat: बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है. ये धमकी उन्हें एक चिट्ठी लिखकर दी गई है जो उनके नागपुर वाले ऑफिस में दरवाजे पर पड़ी मिली.

BJP Minority Morcha President: बीजेपी (BJP) के अल्पसंख्यक (Minority) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी (Jamal Siddique) को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी उन्हें एक चिट्ठी के जरिए दी गई है. नागपुर (Nagpur) में सिद्दीकी के ऑफिस में एक चिट्ठी छोड़ी गई है जिसमें सिर तन से जुदा होने की बात लिखी है. जमाल सिद्दीकी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) से भी जुड़े हुए हैं.

जुलाई महीने में नागपुर के चक्रपाणी नगर इलाके में जमाल सिद्दीकी संघ के गुरु दक्षिणा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे. इसी कार्यक्रम की एक फोटो के साथ जमाल सिद्दीकी को धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है. ये चिट्ठी उनके ऑफिस के दरवाजे पर छोड़ दी गई. इसके बाद जमाल सिद्दीकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

क्या लिखा है चिट्ठी में

इस धमकी भरी चिट्ठी में उन्हें आरएसएस (RSS) का दलाल कहा है और इस्लाम (Islam) को बदनाम करने वाले शख्स का तमगा दिया गया है. चिट्ठी में आगे लिखा है कि ऐसे लोगों की एक ही सजा है और वो है सिर तन से जुदा. इस तरह की बातें लिखकर उन्हें जान से मारने की धमकी (Threat) दी गई. ये धमकी भरा पत्र कार्यालय के दरवाजे पर मिलने के बाद जमाल सिद्दीकी (Jamal Siddique) ने नागपुर (Nagpur) सक्करदारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 507 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जमाल सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ाने की बात कही है.

दरअसल, जमाल सिद्दीकी का ऑफिस नागपुर के सक्करदारा इलाके में हैं और ये ऑफिस काफी दिनों से बंद भी पड़ा हुआ था. गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 को जब उन्होंने अपना ऑफिस खोला तो उन्हें ये खत मिला. इस खत के साथ दो फोटो भी अटैच थे जिसमें लिखा था रसूल-ए-पाक की गुस्ताखी में सर तन से जुदा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bareilly News: जमाल सिद्दीकी ने अल्पसंख्यकों को लेकर दिया बड़ा बयान, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget