एक्सप्लोरर

BJP का मिशन बंगाल: 60 लाख के टार्गेट पर बनाए 77 लाख सदस्य, NRC रहा मुद्दा

बीजेपी पश्चिम बंगाल में पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. पार्टी का यहां लक्ष्य ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटाना है. इसके लिए बीजेपी संगठन को मजबूत करने के साथ अपने कार्यकर्ताओं की संख्या में वृद्धि कर रही है. हालिया सदस्यता अभियान में पार्टी ने 77 लाख लोगों को यहां जोड़ा है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपनी पैर जमाने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इसके लिए पार्टी का पूरा संगठन राज्य में सक्रिय है. प्रदेश में कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के लिए पार्टी विस्तृत रणनीति पर काम कर रही है और इसका अब असर भी दिखने लगा है. बीजेपी ने राज्य में हालिया सदस्यता अभियान में 77 लाख से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा है. लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कुशासन, अवैध घुसपैठ के खिलाफ अभियान और एनआरसी के क्रियान्वयन का वादा किया है.

युवाओं को सबसे अधिक पार्टी से जोड़ा गया है

सदस्यता अभियान पर बीजेपी नेताओं का कहना है कि जितने भी लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाया गया है उनमें 25-40 आयुवर्ग के लोगों की संख्या अधिक है. पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे पता चलता है कि युवाओं का झुकाव बीजेपी की तरफ है. पार्टी नेताओं ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा के पास जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर और उत्तर बंगाल में अलीपुरद्वार के अलावा मालदा, नदिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में सदस्यता अभियान को काफी सफलता मिली है.

बीजेपी नेताओं का दावा है कि सदस्यता अभियान को पश्चिम मिदनापुर, पुरुलिया, झारग्राम और बांकुरा के जंगलमहल जिले में भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि सीमावर्ती इलाकों में हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिली. हमें झारग्राम और मिदनापुर में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.’’ उन्होंने दावा किया कि सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़े हैं क्योंकि वह तृणमूल के कुशासन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अवैध घुसपैठ से तंग आ गए हैं.

लक्ष्य को पार किया बीजेपी ने 

जानकारी हो कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने छह जुलाई को पार्टी विचारक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी जो कि 20 अगस्त तक चलेगा. केन्द्रीय नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल में 60 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे बीजेपी ने पार कर लिया है. बीजेपी का लक्ष्य यहां 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करना है.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी की विदेश यात्रा से दर्जनों परिवार में लौटेगी रौनक, 250 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा बहरीन

शानदार शख्सियत के मालिक थे जेटली, मंहगी घड़ियों-पेन और शॉलों का भी था शौक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget