एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: देर रात तीन बजे तक चली बीजेपी की बैठक, शाह-नड्डा ने एक-एक सीट पर समीक्षा की

दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है.एग्जिट पोल साफ इशारा कर रहे हैं कि दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होती दिख रही है.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दिल्ली चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है. दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी में कल देर रात एक बड़ी बैठक चली है. यह बैठक सुबह तीन बजे तक चलती रही. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी शामिल थे. मीटिंग में दिल्ली की एक-एक सीट पर समीक्षा की गयी है.

बता दें कि दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद लगभग सभी एग्जिट पोल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है. एग्जिट पोल सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी पूरी तरह से कॉन्फिडेंस में दिख रही है तो बीजेपी एग्जिट पोल्स के विपरीत नतीजे आने की बात कर रही है. बीजेपी को इतना कॉन्फिडेंस है कि दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत बता रही है. बीजेपी को तो ये भी लगता है कि 11 फरवरी को दिल्ली में उन्हीं की सरकार बनेगी. लेकिन अगर एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में बीजेपी के अरमान पूरे होते नहीं दिख रहे.

वोटिंग खत्म होने के बाद सभी को नतीजों का इंतजार है. एग्जिट पोल साफ इशारा कर रहे हैं कि दिल्ली में तीसरी बार आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज होती दिख रही है. लेकिन बीजेपी की तरफ से लगातार इस बात को नकारा जा रहा है. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी बीजेपी की जीत का दावा किया है.

ABP न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें, बीजेपी को 3 से 17 और कांग्रेस को शून्य से 3 सीटें मिलने का अनुमान है. इसके औसत को देखें तो AAP को 58, बीजेपी को 10 और दो सीट कांग्रेस को मिल सकती है. एबीपी एक्जिट पोल के मुताबिक, 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट प्रतिशत का नुकसान हो सकता है. बीजेपी फायदे में दिख रही है. कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कोई खास बदलाव नहीं होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें-

ABP Exit Poll: 11 फरवरी को दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? पढ़ें एबीपी एग्जिट पोल के नतीजे

मुंबई में आज ताकत दिखाएंगे राज ठाकरे, भगवा झंडा लॉन्च करने के बाद MNS की बड़ी रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget