एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में एक लड़ाई ड्रैगन फ्रूट बनाम कमलम की भी, पढ़ें पूरा विवाद

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस, बीजेपी और आप सहित विभिन्न दल अलग-अलग मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.

Gujarat Assembly Election: गुजरात के चुनावी रण में एक लड़ाई ड्रैगन फ्रूट बनाम कमलम की भी चल रही है. राज्य के कच्छ इलाके में बड़े पैमाने पर किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं. साल 2012 तक यह फल भारत में चीन और वियतनाम से आयात होते थे. आज इन्हे निर्यात किया जाता है. इनकी बनावट की वजह से सरकार ने इनका नाम कमलम रख दिया, जो कांग्रेस को नागवार गुजर रहा है.

जिस तरह से भारत में आकर पोटैटो आलू या फिर बटाटा हो गया, अनियन कांदा या प्याज हो गया. इसी तरह से चीन में और वियतनाम में मिलने वाला ये फल कमलम हो गया है. ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर गुजरात सरकार ने कमलम कर दिया है. आप कच्छ इलाके में कहीं भी जाएंगे तो  कमलम के खेत मिल जाएंगे. यहां एक तरफ दूर-दूर तक फैले नमक के रेगिस्तान दिखाई देते हैं तो दूसरी तरफ फल और सब्जियों के खेत दिखते हैं. 

ड्रैगन फ्रूट की बढ़ती खेती 
कच्छ के किसानो ने पिछले कुछ सालों में ड्रैगन फ्रूट उगाना शुरू किया है, जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है. साल 2012 के पहले तक ड्रैगन फ्रूट को चीन, वियतनाम और दक्षिण एशिया के अन्य देशों से आयात किया जाता था, लेकिन अब कच्छ में उगाए गये ड्रैगन फ्रूट देश भर में भेजे जाने के साथ ही निर्यात भी किया जाता है. 

किसान हरेश ठक्कर उन किसानों में से हैं, जिन्होंने सबसे पहले कच्छ में ड्रैगन फ़्रूट की खेती शुरू की. उन्होंने बताया कि वो वियतनाम से इसकी खेती करना सीखकरआए थे. साथ ही उन्होंने बताया कि एक पेड़ से एक मौसम में 30 से 35 किलो फल मिलते हैं. जून से नवंबर महीने तक फल आते हैं. वो केमिकल कीटनाशकों का इस्तेमाल नहीं करते. इस फल का आकार और रंग कमल के फूल से मिलता है. इसलिए कुछ किसानो ने इसका नाम ड्रैगन फ्रूट से बदलकर कमलम करने की कोशिश की, जिसे सरकार ने मान लिया.

कांग्रेस ने क्या कहा? 
बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल और गुजरात गांधीनगर बीजेपी के मुख्यालय का नाम भी कमलम है. इसलिए ड्रैगन फ्रूट के नाम बदलने के पीछे राजनीति देखी जा रही है. कांग्रेस ने कहा कि फलों के नाम बदलने के बजाए बीजेपी को किसानो की हालत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए. वहीं बीजेपी ने कहा कि उसने कमलम नाम देकर किसानो की भावनाओ का सम्मान किया है.

यह भी पढ़ें- 

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में क्या बागी नेता बीजेपी के लिए बनेंगे सिर का दर्द? किसका बिगाड़ेंगे खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget