एक्सप्लोरर

तेलंगाना के मेडक जिले में BJP के लोकल नेता का कार में जला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

तेलंगाना के मेडक जिले में भाजपा के स्थानीय नेता की बर्बरता से हत्या कर दी गई.कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जला दिया.

तेलंगाना के मेडक जिले से निर्मम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दरअसल, तेलंगाना के मेडक जिले में पूर्व स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की हत्या कर दी गई है. भाजपा के इस नेता की हत्या कुछ अज्ञात लोगों ने होंडा सिटी कार की डिक्की में रखकर जिंदा जलाकर कर दी. इस हैवानी वारदात में जान गंवाने वाले भाजपा नेता की पहचान श्रीनिवास प्रसाद के रूप में हुई है. उनकी उम्र 45 साल की थी. फिलहाल उनकी हत्या के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बीजेपी नेता का जला हुआ शव डिक्की में मिला
इस बर्बर घटना पर मेडक की एसपी दीप्ति का कहना है कि भाजपा नेता को उनकी कार में बैठे लोगों ने आग के हवाले कर दिया. हमें उनका जला हुआ शव उनकी जली हुई होंडा सिटी कार से मिला है. हमने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

सोमवार रात से बंद था मोबाइल
बीजेपी के पूर्व स्थानीय नेता श्रीनिवास सोमवार दोपहर को घर से अपने दोस्तों के साथ तिरूपति जाने की बात कहकर निकले थे. सोमवार रात को उनका मोबाईल बंद था, और उनका पता नहीं चल पा रहा था. हालांकि उनकी पत्नी हिमावती पति श्रीनिवास की लाश की पहचान नहीं कर पाई क्योंकि वह लाश जलकर लगभग राख हो चुकी थी.

आरएसएस और वीएचपी से जुड़े बताए जाते थे श्रीनिवास
श्रीनिवास को आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है, उनपर पहले भी कई बार हमले हो चुके थे जिसमें वह बच गए थे. इसके अलावा वह हत्या के एक मामले में आरोपी भी था और कुछ साल पहले ही जेल से छूटा था. मेडक शहर में सिनेमैक्स थिएटर का मालिक भी श्रीनिवास ही है.

डीएनए जांच के लिए भेजा गया शव
मंगलवार सुबह मंगलपर्थी के बाहरी इलाके में स्थानीय लोगों ने कार में आग की लपटों को देखा जिसके बाद  लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को डीएनए जांच के लिए लैब भेज दिया. पिछले कुछ समय से श्रीनिवास का अपने व्यापरिक भागीदारों के साथ विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

गणेश चतुर्थी के मौके पर भारतीय रेलवे ने 40 और गणेश स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला, यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

झारखंड: जज की मौत के मामले में CBI ने आरोपियों का कराया ‘फारेंसिक साइकोलॉजी टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
सीवान AK-47 फायरिंग पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'दोनों तरफ से भीड़…'
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
Embed widget