एक्सप्लोरर

शुभेंदु अधिकारी ने की ममता के खिलाफ जांच की मांग, मुकुल रॉय के BJP में आने की खबरों पर बोले- ऐसे नेताओं...

BJP Vs TMC: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने शारदा चिटफंड घोटाला मामले में ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है. उनका कहना है जब सीएम केजरीवाल पर एक्शन लिया जा सकता है तो ममता पर क्यों नहीं.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में इस वक्त शारदा चिटफंड और बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है. बीजेपी लगातार टीएमसी पर निशाना साध रही है. अब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने शारदा चिटफंड घोटाला मामले (Sharda Chit Fund Scam) में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ जांच की मांग की है. इससे पहले भी उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री को खत लिखकर सीएम ममता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. 

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की तरफ से जारी एक ताजा नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, अधिकारी ने एजेंसी की कार्रवाई को "तत्काल" और "सक्रिय" बताया. दरअसल, सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी को राज्य में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था. हालांकि, अभिषेक बनर्जी के ट्वीट के बाद फिर से एक नोटिस भेजते हुए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक इसे रोक दिया गया है. 

जानिए इस मामले के 10 बड़े अपडेट

1- शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सीबीआई बहुत अच्छा और सक्रिय काम कर रही है. राज्य सरकार के इतने असहयोग के बावजूद, एजेंसी त्वरित काम कर रही है. टीएमसी विधायक जीबन कृष्णा साहा ने अधिकारियों से उनका फोन छीनने की कोशिश की और सबूत नष्ट करने की कोशिश की. इसके मद्देनजर सीबीआई की कार्रवाई सही है और यह जारी रहनी चाहिए, वरना ममता और उनके लोग सारे सबूत मिटा देंगे. 

2- उन्होंने आगे मांग की कि केंद्रीय एजेंसियां ​​कथित शारदा घोटाला मामले में ममता बनर्जी की जांच करें. उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों से बुआ-भतीजा (ममता और अभिषेक बनर्जी) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता की. अधिकारी ने पूछा सीबीआई के पास शारदा घोटाले के तहत ममता की जांच के लिए पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन यह जांच नहीं कर रही है. अगर दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जा सकती है, ममता से क्यों नहीं? 

3- उन्होंने कहा कि इसी तरह अभिषेक बनर्जी के खिलाफ और उनके परिवार के कई सदस्यों की संलिप्तता के बारे में बहुत सारे सबूत हैं. बंगाल के लोग पूछ रहे हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लगातार उठा रहे हैं. इसे लेकर रैलियां और अभियान कर रहा हैं. अगर वह झूठ बोल रहे होते तो अभिषेक बनर्जी उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करते. 

4- टीएमसी नेता मुकुल रॉय के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने सीधे कहा कि पार्टी को ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को ऐसे लोगों में कोई दिलचस्पी नहीं है. बीजेपी केवल 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के तहत अपने बूथों को मजबूत करने में रुचि रखती है. 

5- उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसद, विधायक और अन्य नेता गैर-बीजेपी मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए काम कर रहे हैं. बंगाल बीजेपी बहुत आत्मनिर्भर है और हमें किसी अन्य नेता की जरूरत नहीं है. 

6- शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम पर भी हमला किया और कहा कि वह "भय मनोविकार" के तहत ऐसा कर रही हैं. ममता बनर्जी ने अमित शाह को गुंडा और मुझे डकैत कहा. वह सिर्फ डर की वजह से इस तरह के अनैतिक बयान दे रही हैं.

7- बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि टीएमसी को बंगाल में अपने शासन के तहत राज्य में बीजेपी की तरह "सक्रिय विपक्ष" का सामना नहीं करना पड़ा है. तृणमूल कांग्रेस ने अपने शासन में बीजेपी जैसा सक्रिय विपक्ष नहीं देखा है. सीपीएम और कांग्रेस दोनों की उसके साथ सेटिंग थी. 

8- शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी लगातार सार्वजनिक मुद्दों को उठाती रही है और हर भ्रष्टाचार के आरोप की जांच की मांग करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि टीएमसी के 200 विधायकों से लड़ने के लिए हमारे 70 विधायक काफी हैं. टीएमसी में हर कोई चोर है और जेल जाएगा. 

9- इससे पहले पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट ने 17 अप्रैल को राहत देते हुए हाई कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी थी. इसके बावजूद भी सीबीआई ने उन्हें एक और नोटिस भेजा था और पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, अब एक और नोटिस भेजते हुए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक इसे रोक दिया गया है. 

10- सीबीआई की ओर से अभिषेक बनर्जी को समन भेजे जाने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. इससे पहले रविवार (16 अप्रैल) को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी सीबीआई ने शराब नीति बनाने में कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ की थी. 

ये भी पढ़ें: 

Exclusive: TMC नेता मुकुल रॉय फिर BJP में होंगे शामिल? खुद दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget