एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: त्राल में आतंकियों ने की BJP नेता की गोली मारकर हत्या, महबूबा मुफ्ती बोलीं- घटना सुनकर हूं अचंभित

इस घटना में एक महिला के पैर में भी गोली लग है. उसने इलाज के लिए पुलवामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  घटना के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात बंदुकधारियों ने त्राल में बृजनाथ पंडित के बेटे राकेश पंडित पर फायरिंग की, जिसमें उनकी हालत में बेहद नाजुक हो गई. उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया.  

इस घटना में एक महिला के पैर में भी गोली लगी है. उसे इलाज के लिए पुलवामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. राकेश त्राल में म्युनिसिपल कमेट के चेयरमेन थे और एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर आए हुए थे.

कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कहा कि त्राल के म्युनिसिपल काउंसलर राकेश पंडित सोमनाथ पर बुधवार की शाम को तीन अज्ञात आतंकियों ने हमला किया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें 2 पीएसओ और श्रीनगर में सुरक्षित होटल सुविधा दी गई थी. लेकिन काउंसल बिना पीएसओ के ही त्राल गए थे. इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

महबूबा बोलीं- त्राल की घटना सुनकर हूं स्तब्ध

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इस घटना को स्तब्धकारी बताया. उन्होंने कहा- “आतंकियों द्वारा बीजेपी नेता राकेश पंडित की हत्या की खबर सुनकर हैरान हूं. हिंसा के इन मूर्खतापूर्ण कृत्यों ने जम्मू-कश्मीर को केवल दुख ही पहुंचाया है. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं और ईश्वर उनकी आत्मा का शांति प्रदान करे.”

सज्जाद लोन बोले- वापस जाओ बंदूकधारियों

जम्मू-कश्मीर की पीपल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा- एक बार फिर बंदूकधारियों ने गैर-लड़ाके पर हमला किया. यह बंदूक एक अभिशाप है. बस विचार करो. जिस दिन से यह खतरा कश्मीर में आया है हमने क्या देखा है. संक्षिप्त में कश्मीरियों की कुल अक्षमता (Disempowerment). प्रिय बंदूकधारियों. क्या आप कृपया वापस जा सकते हैं जहां से आप आए थे. हमारे पास पर्याप्त है.

ये भी पढ़ें: डोमिनिका कोर्ट में करीब तीन घंटे लंबी चली सुनवाई, भगोड़े मेहुल चोकसी पर फैसला गुरुवार तक के लिए टला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'24 साल और कोई छुट्टी नहीं', PM मोदी ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो अमित शाह ने की जमकर तारीफ
'24 साल और कोई छुट्टी नहीं', PM मोदी ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो अमित शाह ने की जमकर तारीफ
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
केरल में बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, सिर्फ एक कैंडिडेट का किया ऐलान, जानें कौन है वो?
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के अंतिम दिन टेक्नोलॉजी-इनोवेशन का संगम, AI सर्वर से लेकर स्वदेशी पावर सॉल्यूशंस में दिखा फ्यूचर रोडमैप
भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट के अंतिम दिन टेक्नोलॉजी-इनोवेशन का संगम, AI सर्वर से लेकर स्वदेशी पावर सॉल्यूशंस में दिखा फ्यूचर रोडमैप
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाह और नड्डा समेत कई मंत्री मौजूद
मिडिल ईस्ट संकट के बीच PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, शाह और नड्डा समेत कई मंत्री मौजूद

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने होर्मुज में भेजी पनडुब्बी
Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने भेजी पनडुब्बी
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
Embed widget