एक्सप्लोरर

ट्रूडो ने दलजीत दोसांझ को बताया- 'पंजाबी सिंगर', भड़की बीजेपी ने लगा दी क्लास, जानें क्या कहा

BJP Attack on Justin Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो टोरंटो रोजर्स सेंटर में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम से पहले अचानक उनसे मुलाकात करने पहुंचे.

BJP Attack on Justin Trudeau: बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार (15 जुलाई) को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दिलजीत दोसांझ को 'भारतीय गायक' के बजाय 'पंजाबी गायक' कहा, वो शब्दों के खेल के जरिए जानबूझकर शरारत कर रहे हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो टोरंटो रोजर्स सेंटर में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम से पहले अचानक उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे. इस बीच कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिलजीत के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि दिलजीत दोसांझ को उनके शो से पहले शुभकामनाएं देने के लिए रोजर्स सेंटर में रुके. कनाडा एक महान देश है. जहां पंजाब का एक लड़का इतिहास बना सकता है और स्टेडियमों को भर सकता है. विविधता केवल हमारी ताकत नहीं है. यह एक महाशक्ति है.

BJP नेता ने कनाडा PM ट्रूडो पर साधा निशाना

इसको लेकर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कनाडा के पीएम ट्रूडो की बात को सही करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, मैं इसमें सुधार करना चाहता हूं. जहां भारत का एक व्यक्ति इतिहास बना सकता है और स्टेडियमों को बेच सकता है. उन्होंने कहा कि गायक दिलजीत जैसे शानदार कलाकार की प्रशंसा करने का आपका कदम, शब्दों के खेल के जरिए की गई आपकी जानबूझकर की गई शरारत के कारण पूरी तरह फीका पड़ गया है.

जस्टिन ट्रूडो इतिहास बनते देखने आए- दिलजीत दोसांझ

वहीं, गायक दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के पीएम ट्रूडो के इस दौरे का वीडियो ‘इंस्टाग्राम’ पर साझा किया, जिसमें ट्रूडो और उन्हें एक दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रूडो दिलजीत को गले लगा रहे हैं. ट्रूडो ने गायक की टीम के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं.

इस दौरान टीम ने ‘‘जस्टिन, जस्टिन’’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया. उन्होंने दोसांझ की अक्सर कही जाने वाली पंक्ति ‘‘पंजाबी आ गए ओये’’ भी दोहराई. साथ ही दोसांझ ने ट्रूडो के दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि विविधता ही कनाडा की ताकत है. ऐसे में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इतिहास बनते देखने आए.

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari News: 'मुख्तार को जेल में दिया गया जहर', SC से बोले उमर अंसारी, अदालत ने UP सरकार को जारी किया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget