एक्सप्लोरर

West Bengal: बीजेपी नेता दिलीप घोष का CBI पर हमला, पश्चिम बंगाल में चल रहे इन मामलों का जिक्र कर उठाए सवाल

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने संवाददाताओं से कहा कि सीबीआई अपना काम ठीक से नहीं कर रही है. उन्होंने पूछा कि चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में सीबीआई ने अबतक क्या कदम उठाए है?

West Bengal BJP Attack CBI: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) पर अपने हमले और तेज करते हुए सवाल किया कि केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election) के नतीजे आने के बाद हुई हिंसा में क्या कार्रवाई की है जिसमें पार्टी के करीब 60 कार्यकर्ता मारे गए थे.

घोष ने एक दिन पहले टिप्पणी की थी कि कुछ सीबीआई अधिकारियों की कथित ‘साठगांठ’ राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोष ने संवाददाताओं से कहा कि सीबीआई अपने कर्तव्य का निवर्हन ठीक तरीके से नहीं कर रही है. चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में क्या कदम उठाए गए जिसकी जांच वह कर रही हैं?

पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा में कुल कितने लोग मारे गये?
बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में बीजेपी के करीब 60 कार्यकर्ता मारे गए, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ जबकि कई महीनों से जांच चल रही है. उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई, पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच कर रही है. जब घोष से कुछ सीबीआई अधिकारियों की तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से ‘साठगांठ’ संबंधी उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह ‘परवाह नहीं करते’ कि अन्य लोग उनकी टिप्पणी के बारे में क्या सोचते हैं.

ईडी पर है पूरा विश्वास
बीजेपी नेता ने कहा कि मेरा पूरा विश्वास प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर है और मुझे भरोसा है कि वह सच को सामने लाएगा. हमें (बीजेपी को) शीर्ष अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई) पर भी भरोसा था, लेकिन हमें न्याय नहीं मिला. मैं सीबीआई को लेकर की गई टिप्पणी पर कायम हूं. जब मैं बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष था तब हमने सीबीआई कार्यालय तक, उसकी निष्क्रियता के खिलाफ मार्च निकाला था. गौरतलब है कि घोष ने रविवार को कहा था कि कुछ सीबीआई अधिकारियों की तृणमूल कांग्रेस से ‘साठगांठ’ है और इसीलिए वित्त मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के मामलों की तेजी से जांच के लिए ईडी को भेजा.

क्या बोली टीएमसी?
दिलीप घोष (Dilip Ghosh) की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (Trinmool Congress) के वरिष्ठ नेता शांतनु सेन ने कहा कि बीजेपी (BJP) नेता ने स्वयं सीबीआई (CBI) की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है जिसे गत कई साल से विपक्षी पार्टियां भी उठा रही हैं. उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से कह रहे हैं कि ईडी और सीबीआई, बीजेपी द्वारा नियंत्रित है. हमें केंद्रीय एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आशंकाए हैं. अब बीजेपी नेता दिलीप घोष भी केंद्रीय एजेंसी की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं.

 'मनीष सिसोदिया के पास BJP की रिकॉर्डिंग', AAP का दावा, केजरीवाल बोले- 'दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल'

Patna Lathi Charge: पटना में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव बोले- 'दोषी अधिकारी पर होगी कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget