एक्सप्लोरर

'सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग नहीं', BJP महासचिव का कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया पर निशाना

कर्नाटक में हिंदू धर्म और हिंदुत्व को लेकर बहस छिड़ गई है. पूर्व CM ने हिंदुत्व पर हमला बोला तो BJP महासचिव ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया.

BJP On Siddaramaiah: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि ने हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर पलटवार किया है. महासचिव सीटी रवि ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदुत्व अलग-अलग नहीं है. हिंदुत्व समानता में विश्वास करता है. इससे पहले, सिद्धारमैया ने कहा था कि 'मनुवाद' और 'हिंदुत्व' हत्या, हिंसा और भेदभाव को प्रोत्साहित करते हैं.

सी. टी. रवि ने जोर देकर कहा, "अगर सिद्धारमैया हिंदुत्व से सहमत नहीं हैं, तो इसका मतलब है कि वो समानता नहीं चाहते हैं. वो जातिवाद चाहते हैं, इसलिए उन्होंने साजिश रची और परमेश्वर को हरा दिया. उनकी यह टिप्पणी कि वो हिंदुत्व से सहमत नहीं हैं, उनके चरित्र को दिखाती है... हिंदुत्व समानता में विश्वास करता है."

'मुझे हमेशा हिंदू विरोधी के रूप में पेश किया गया'

इससे पहले दिन में (6 फरवरी) सिद्धारमैया ने स्पष्ट किया था कि वो एक हिंदू हैं जो हिंदू धर्म का पालन करते हैं और हिंदुत्व के खिलाफ खड़े हैं. उन्होंने कहा था कि "हिंदुत्व और हिंदू धर्म अलग-अलग हैं. मुझे हमेशा हिंदू विरोधी और हिंदू धर्म विरोधी के रूप में पेश किया जाता है. मैं हिंदू धर्म विरोधी नहीं हूं. मैं भी हिंदू हूं, लेकिन मैं मनुवाद और हिंदुत्व विरोधी हूं." 

सिद्धारमैया ने बताया हिंदुत्व और हिंदू धर्म के बीच अंतर

एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने तर्क दिया, "क्या कोई धर्म हत्या या हिंसा को प्रोत्साहित करता है? लेकिन मनुवाद और हिंदुत्व हत्या, हिंसा और भेदभाव को प्रोत्साहित करते हैं. हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच यही अंतर है."

पहले भी दे चुके ऐसा ही बयान

यह पहली बार नहीं है जब सिद्धारमैया ने हिंदुत्व पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा किया है. इससे पहले, 8 जनवरी को भी उन्होंने जोर देकर कहा था कि वह एक हिंदू हैं, लेकिन हिंदुत्व का विरोध करते हैं. इसी कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी अयोध्या में राम मंदिर का विरोध नहीं किया बल्कि वो राजनीतिक लाभ के लिए इसका इस्तेमाल करने के खिलाफ थे.

ये भी पढ़ें- 'अडानी मुद्दे पर दीदी को चुप रहने के मिले होंगे निर्देश'- ममता बनर्जी की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget