एक्सप्लोरर

'अडानी मुद्दे पर दीदी को चुप रहने के मिले होंगे निर्देश'- ममता बनर्जी की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Congress On Mamata Banerjee: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को लगातार नुकसान हो रहा है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक सरकार पर हमलावर है.

Adani Group Row: कांग्रेस ने अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर चौधरी ने हुए कहा कि ममता बनर्जी को इस मामले पर चुप रहने के निर्देश मिले होंगे.

कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख चौधरी ने यह भी दावा किया कि बनर्जी शायद ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहेंगी जिससे अडानी समूह के हितों को नुकसान पहुंचे क्योंकि इस समूह के पास ताजपुर बंदरगाह परियोजना का ठेका है. अधीर चौधरी ने मीडिया से कहा, बनर्जी की चुप्पी की केवल एक वजह हो सकती है. मोदी के साथ उनकी निकटता और अडानी से नई दोस्ती ताजपुर बंदरगाह अडानी समूह बनाएगा और इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

'अडानी के साथ ममता की नई दोस्ती'

चौधरी ने मीडिया से कहा, 'दीदी ने अडानी समूह को हर तरह की मदद देने का वादा किया है. ममता बनर्जी को मोदी या अडानी समूह से ऐसा कुछ भी नहीं बोलने के निर्देश दिए होगे जो अडानी ग्रुप के हितों के खिलाफ हो.' दरअसल भारतीय बिजनेसमैन गौतम अडानी की कंपनी को लेकर 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी. इसके बाद से कंपनी के शेयर में उथल-पुथल मचा गई है.

अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी का आरोप

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी और स्टॉक मैनिप्यूलेशन का आरोप लगाया है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को लगातार नुकसान हो रहा है. अडानी ग्रुप के मुद्दे पर विपक्ष हमलावर है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक सरकार पर हमलावर है. हंगामे के कारण एक बार फिर सोमवार को संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी.

ये भा पढ़ें-'संसद का समय बर्बाद किया गया, लेकिन झूठ कितना भी बड़ा क्यों न हो...', पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें
सोनम वांगचुक आगे भी जारी रखेंगे आमरण अनशन, सरकार के सामने फिर से रखी दो शर्तें

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget