एक्सप्लोरर

अनुराग ठाकुर के भाषण पर सदन में बवाल, विपक्ष ने की माफी की मांग, कार्रवाई से हटाए गए ये शब्द

Anurag Thakur Speech:लोकसभा में मंगलवार पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण पर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान उनके भाषण के कुछ हिस्सों को सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया.

Anurag Thakur Speech: लोकसभा में मंगलवार (30 जुलाई)  को  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बीच तीखी नोकझोक हुई. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वो जातिगत जनगणना करवा कर रहेंगे. इस पर अनुराग ठाकुर ने कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति जताई है और माफी मांग की है. 

इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण के कुछ हिस्सों को सदन की कार्रवाई से बह हटा दिया है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने पंडित नेहरू और झूठ शब्द का इस्तेमाल किया था. जिसे सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया था. 

राहुल गांधी ने उठाई माफी की मांग

सदन में जातिगत जनगणना को लेकर तीखी बहस हुई थी. इस दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, 'मैंने कहा था कि जो जाति के बारे में नहीं जानता, वह जनगणना की बात करता है. मैंने किसी का नाम नहीं लिया.'

जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "जो भी आदिवासी, दलित और पिछड़े के मुद्दे उठाता है, उसे गाली दी जाती है. मैं इन गालियों को खुशी खुशी स्वीकार करूंगा. अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है और मेरा अपमान किया है. लेकिन मैं उनसे कोई माफी नहीं चाहता.'

PM ने भी शेयर किया भाषण का वीडियो 

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की संसद में दिए भाषण की तारीफ PM मोदी ने भी की है. उन्होंने अनुराग ठाकुर के भाषण का यूट्यूब लिंक शेयर करते हुए लिखा कि लोगों को इससे जरूर सुनना चाहिए. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे युवा और ऊर्जा से भरे युवा साथी अनुराग ठाकुर को जरूर सुना जाना चाहिए. उन्होंने तथ्यों को शानदार अंदाज में पेश करते हुए इंडी गठबंधन की गंदी राजनीति को उजागर कर दिया."

इसी बीच अनुराग ठाकुर के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस अनुराग ठाकुर और उनका बयान सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की तैयारी कर रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget