एक्सप्लोरर

बीजेपी कर रही है वतन वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी

बीजेपी की कोशिश है कि वतन वापसी के बाद जब प्रधानमंत्री का काफिला रास्ते से गुजरे तो कम से कम 59 हजार लोग उस दौरान दिल्ली की सड़क पर मौजूद हों जैसे अमेरिका के शहर ह्यूस्टन में 59 हजार से ज्यादा लोग जुड़े थे.

नई दिल्लीः 7 दिन का विदेशी दौरा पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को वापस देश पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री की अगुवाई को खास बनाने के लिए उनका शानदार स्वागत करने की तैयारियां भी शुरू हो गई है. बीजेपी इस तैयारी में लगी है कि जब प्रधानमंत्री वापस आएं तो उस दौरान उनका भव्य स्वागत किया जाए. बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री ने यूएस में जाकर जिस तरीके से हाउडी मोदी कार्यक्रम में शिरकत की और उसके बाद अलग अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पूरे विश्व के सामने कश्मीर समेत अन्य मुद्दों को रखा उससे देश का मान सम्मान और ज्यादा बढ़ा है.

दिल्ली बीजेपी कर रही है प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी दिल्ली प्रदेश बीजेपी इस बात की तैयारी में जुटी है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में हवाई अड्डे पर उतरें उसके बाद से लेकर प्रधानमंत्री के आवास पहुंचने तक बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क के किनारे खड़े होकर उनका स्वागत करें. कोशिश ये भी की जा रही है कि जिस तरह से अमेरिका के शहर ह्यूस्टन में 59 हजार से ज्यादा लोग जुड़े थे उसी तरीके से कम से कम 59 हजार लोग उस दौरान दिल्ली की सड़क पर मौजूद हों जब प्रधानमंत्री का काफिला रास्ते से गुजरे. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत प्रदेश स्तर के कई नेता जगह जगह पर लोगों के साथ मौजूद रहेंगे.

बीजेपी कर रही है वतन वापसी पर प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का बजा डंका गौरतलब है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ह्यूस्टन के हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे. डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर में से अनुच्छेद 370 के खात्मे की बात कही और साथ ही बिना पाकिस्तान का नाम लिए एक बार फिर उसको आतंकियों की पनाहगाह बताया. इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामिक आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसके खात्मे की भी बात कही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सच्चा दोस्त बताया था.

इतना ही नहीं यूएन में कार्यक्रम के बाद जब नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की एक बार फिर मुलाकात हुई तो डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 'फादर ऑफ द कंट्री' जैसे शब्द का भी इस्तेमाल कर दिया. इसके साथ ही कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा पर जब डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा गया तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सक्षम है हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए.

ये भी पढ़ें

राजीव गांधी हत्याकांड: रॉबर्ट पायस की पेरोल याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों को भेजा नोटिस

PMC बैंक के ग्राहकों को RBI ने दी आंशिक राहत, 6 महीने तक 10 हजार रुपये निकाल पाएंगे

इसरो बना रहा है बहुत बड़ा प्लान, भविष्य की योजनाओं पर इसरो चीफ ने कही ये बात

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: PM करेंगे बड़ा एलान, खुले में शौच से मुक्त होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget