एक्सप्लोरर

CAA पर बिहार विधानसभा में बहस से भड़की बीजेपी, संजय पासवान बोले- नीतीश चाहें तो अलग हो जाएं

बीजेपी नेता संजय पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वे प्रशांत किशोर पर भी भड़के हुए हैं.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार नागरिकता कानून पर बिहार विधानसभा में बहस करना चाहते हैं. ये एलान भी उन्होंने सदन में ही किया. जब नीतीश ऐसा कर रहे थे बीजेपी कोटे के मंत्रियों की शक्ल देखने लायक थी. विधानसभा में तो सब चुप रहे, लेकिन बाहर निकल कर आर पार की लड़ाई की बात होने लगी. ये तक कह दिया गया कि अगर नीतीश चाहें तो अलग हो जायें. बीजेपी भी नया गठबंधन बनाने से नहीं हिचकिचाएगी.

बीजेपी नेता संजय पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वे प्रशांत किशोर पर भी भड़के हुए हैं. पासवान ने कहा कि जेडीयू हमारी पुरानी सहयोगी रही है. हम चाहते हैं कि वो हमारे साथ रहे, लेकिन अगर वे अलग हुए तो हमें नया पार्टनर चुनने की आजादी है. सीएम नीतीश कुमार को खरी खोटी सुनाने का वे कोई मौका नहीं छोड़ते. उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी सरकार आए लेकिन बनेगी बीजेपी की मदद से ही.

बीजेपी नेता संजय पासवान को जेडीयू कोई भाव देने को तैयार नहीं है. पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने एबीपी न्यूज़ को बताया, '' ये संजय पासवान कौन हैं ? अमित शाह से बड़े नेता हैं क्या ? बीजेपी अध्यक्ष खुद कह चुके हैं कि अगला चुनाव चुनाव नीतीश बाबू की अगुवाई में लड़ेंगे.''

नीतीश कुमार एनआरसी के खिलाफ हैं. उनकी पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में नागरिकता बिल के समर्थन में वोट किया था. प्रशांत किशोर ने तब इस फैसले का विरोध किया था. लेकिन अब उनके दवाब में बिहार विधानसभा में नागरिकता कानून पर चर्चा की बात नीतीश ने कही है. बीजेपी के बड़े नेता तो अभी खामोश हैं, लेकिन अंदर से बेचैन भी हैं. नीतीश कुमार कब क्या फैसला कर लें, किसी को नहीं पता होता है.

ये भी पढ़ें-

CAA: नागरिकता कानून पर बोले माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्य नडेला- भारत में जो हो रहा है, वो दुखद

CAA: शाहीन बाग-कालिंदी कुंज सड़क खुलवाने की मांग पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, एक महीने से जमे हैं प्रदर्शनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
होर्मुज में जहाजों पर हमले को लेकर भड़का भारत, UN में कहा- 'ये बर्दाश्त नहीं'
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget