एक्सप्लोरर

Partition Horrors Remembrance Day: बीजेपी ने मनाया 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', देश भर में मौन मार्च का किया आयोजन

BJP Silent March: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान घोषित किए जाने के बाद भारत पहली बार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है.

Partition Horrors Remembrance Day: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के विभाजन के दर्द को याद करते हुए आज यानि 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) मनाया. इस दौरान बीजेपी ने देश भर में मौन मार्च (BJP Silent March) का आयोजन किया. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और अन्य बीजेपी नेताओं ने 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर मौन मार्च में भाग लिया. 

इस मौन मार्च में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, जी किशन रेड्डी और अर्जुन राम मेघवाल ने भी भाग लिया. इस दिवस को लेकर बीजेपी ने 12 से 14 अगस्त तक विभिन्न कार्यालयों और अन्य स्थानों पर प्रदर्शनियों का आयोजन करने की भी योजना बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान घोषित किए जाने के बाद भारत पहली बार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है.

पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी ने भी देश के बंटवारे के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने विभाजन से पीड़ित लोगों द्वारा दिखाए गए धैर्य की भी सराहना की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) पर मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई, और हमारे इतिहास के उस दुखद दौर में पीड़ित सभी लोगों के धैर्य की सराहना करता हूं." अपने पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पीएम मोदी ने 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की थी. 

यूपी के सीएम ने संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "विध्वंसात्मक मजहबी मानसिकता के कारण हुए दुःखद भारत-विभाजन के दौरान लाखों निर्दोष नागरिकों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों नागरिकों को अमानवीय पीड़ा झेलनी पड़ी. आज 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर बलिदान हुए हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं."

गौरतलब है कि अंग्रेजों (British) से आजादी (Independence) मिलने के बाद 1947 में देश का विभाजन (Partition) हुआ था. तब मुस्लिम बहुल आबादी वाला एक नया देश पाकिस्तान (Pakistan) बनाया गया था. उस दौरान सांप्रदायिक दंगों (Riots) में बड़े पैमाने पर लोगों की जान गई थी और लाखों लोग विस्थापित हुए थे. 

ये भी पढ़ें- 

Amit Shah On Partition: देश के विभाजन को याद कर बोले अमित शाह, 'इस अमानवीय अध्याय को नहीं भूल सकते'

Independence Day 2022: केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल-आजादी के 75 साल में कई देश आगे निकल गए, भारत क्यों पिछड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
LIVE: प्रधान का स्वागत शर्मनाक, NTA से जिन 47 को निकाला वो कौन? - संसद में गोगोई
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश
छात्रों का प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget