एक्सप्लोरर

2019 को लेकर डरी बीजेपी, सुषमा-जोशी सहित 150 सांसदों के टिकट काटे जाएंगे

खास बात ये है कि बीजेपी के जिन बड़े नेताओं के टिकट काटने की बात सामने आई है उनमें यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश के कई बड़े चेहरे शामिल हैं.

नई दिल्ली: साल 2019 के लिए बीजेपी की रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. एबीपी न्यूज के सहयोगी अखबार आनंद बाजार पत्रिका में खबर छपी है कि साल 2019 को लेकर बीजेपी बहुत आशंकित है. इतनी कि पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, उमा भारती, राधा मोहन सिंह सहित अपने 150 मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है. इनमें कई मंत्री भी शामिल हैं. हालांकि टिकट कटने के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं. कौन-कौन बड़े नाम शामिल? विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का टिकट बीमारी के नाम पर कट सकता है. केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने खुद पार्टी से कहा है कि वो अगला चुनाव लड़ना नहीं चाहते. पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, झारखण्ड की खूंटी सीट से करिया मुंडा, वरिष्ठ नेता शांता कुमार और बीसी खंडूरी के टिकट उम्र के आधार पर कट जाएंगे. आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के 90% उम्मीदवार हार जाएंगे: बीजेपी सांसद खास बात ये है कि बीजेपी के जिन बड़े नेताओं के टिकट काटने की बात सामने आई है उनमें यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश के कई बड़े चेहरे शामिल हैं. यूपी से उमा भारती और मुरली मनोहर जोशी जैसे कद्दावर नेता हैं तो बिहार से कृषि मंत्री राधा मोहन का नाम है. स्पीकर सुमित्रा महाजन का संबंध मध्य प्रदेश से हैं जहां इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं. बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मध्‍य प्रदेश के विदिशा से, केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती उत्तर प्रदेश के झांसी से, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह बिहार के पूर्वी चंपारण से, सुमित्रा महाजन मध्य प्रदेश के इंदौर से, मुरली मनोहर जोशी यूपी के कानपुर से, करिया मुंडा झारखण्ड की खूंटी सीट से,  शांता कुमार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से और बीसी खंडूरी उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद हैं. घट रही हैं लोकसभा में बीजेपी की सीटें बता दें कि साल 2014 चुनाव के बाद से बीजेपी की लोकसभा में सीटें कम हुई हैं. इसी साल मार्च में यूपी की गोरखपुर और फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं इसी साल मई में यूपी की कैराना, महाराष्ट्र के गोंदिया-भंडारा लोकसभा सीट पर भी बीजेपी को हार मिली थी. हालांकि बीजेपी ने पालघर सीट पर जीत हासिल की थी. मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी को हार मिली. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 282 सीटें मिली थीं जो अब 272 रह गईं हैं. यानि बीते 4 साल में हुए उपचुनावों में बीजेपी की नुकसान हुआ है. साल 2019 में कम होंगी बीजेपी की सीटें- सर्वे आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देश का मूड जानने के लिए इसी साल मई में एबीपी न्यूज़ ने सर्वे किया था. सर्वे के मुताबिक अगर लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़े तों नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ तो सकते हैं, लेकिन बीजेपी की सीटें कम हो जाएंगी. बीजेपी को अकेले बहुमत नहीं ला पाएगी. पिछले चुनाव में बीजेपी ने अकेले ही 282 सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन इस बार सीटों का आंकड़ा घट सकता है. सर्वे के मुताबिक देश की 543 में से एनडीए के हिस्से एनडीए को 274, यूपीए को 164 और अन्य को 105 सीटें मिलने का अनुमान है. यूपीए को 104 सीट का फायदा होने का अनुमान है. यह भी पढ़ें- नोएडा: आज मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, हर साल बनेंगे 12 करोड़ फोन मुन्ना बजरंगी की हत्या: बागपत जेल के जेलर निलंबित, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
धर्मेन्द्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद क्या बाकी रह गया? CJP ने जारी की नई लिस्ट
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, अभिजीत दिपके क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नितिन नबीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले - 'शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget