एक्सप्लोरर

अमित शाह ने गिनाईं मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां, यहां है पूरी Details

नई दिल्ली: साल 2014 में पूर्ण बहुमत से बनी मोदी सरकार ने आज तीन साल पूरे कर लिए. इस मौके पर बीजेपी पूरे देश अपनी तीन साल की सरकार की उपलब्धियां गिना रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के तीन साल के काम काज का ब्यौरा दिया.

अमित शाह ने कहा कि तीन सालों में बीजेपी ने नए मील के पत्थर बनाने का काम किया है. देश की जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है, तीन साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सोच की स्केल बदलने क काम किया.

अमित शाह ने गिनाए तीन साल में मोदी सरकार के काम

  • बीजेपी ने एक राष्ट्रवादी सरकार का परिचय देते हुए शत्रु संपत्ति बिल को कानून में बदलने का काम किया.
  • कठोरता से नोटबंदी का निर्णय लिया गया, उसके साथ ही सेल कंपनियों पर कार्रवाई करके सरकार ने कालेधन पर रोक लगाने का काम किया.
  • सर्जिकल स्ट्राइक से दुनिया में कड़ा संदेश गया.
  • बेनामी संपत्ति का कानून लाकर सरकार ने कालेधन को रोकने की दिशा में बड़ा कदम उठाया.
  • चुनावी राजनीति में पार्दर्शिता लाने के लिए 20000 तक के चंदे की सीमा को कम करके 2000 रुपये करने का काम किया है.
  • प्रधानमंत्री ने पंचायत से लेकर पार्लियामेंत तक के चुनाव एक ही दिन कराने का का प्रस्ताव रखा है.
  • सभी दलों को साथ लाकर सरकार ने जीएसटी को पास कराने का काम किया.
  • 1100 से ज्यादा बेकार के कानूनों को खत्म करके कानून के जंगल को खत्म करने का बीजेपी सरकार ने किया है.
  • मनरेगा में 48,000 करोड़ रुपये ज्यादा देकर देश के गरीब को राहत देने का काम किया.
  • भीम एप आज दुनिया में कैशलेस ट्रांसजेक्षन का बेहद लोकप्रिय एप बनकर उभरा है. इसका बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के नाम पर रखकर सरकार ने बाबासाहेब के अर्थशास्त्रीय गुण को दुनिया के सामने रखा.
  • शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को दिव्यांग का नाम देना और कानून बना कर उन्हें सम्मान देने का काम भी बीजेपी सरकार ने किया.
  • मातृत्व अवकाश को 26 हफ्ते करके मोदी जी ने इस देश की गर्भवती महिलाओं को अपनी और बच्चे की सेहत की देखभाल करने का मौका दिया है.
  • मोदी सरकार ने 'योग दिन' के जरिए भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया.
  • तेजस विमान को वायुसेना में शामिल करके मोदी सरकार ने वायुसेना को बल देने का काम किया है. इस सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम किया है.
  • पेरिस जलवायु सम्मेलन में पूरी दुनिया ने भारत को सराहा है, जलवायु के मामले में भारत पूरी दुनिया में लीडर के तौर पर उभरा है.
  • लालबत्ती को हचाने का काम करके इस देश में वीआईपी कल्चर को खत्म करने का काम भी मोदी सरकार ने किया है.
  • बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, नमामि गंगे, और स्वच्छता अभियान जैसी योजनाओं के जरिए जनसमस्याओं को जनभागीदारी के जरिए सुलझाने के लिए सरकार ने नई पहल की.
  • 201-17 में यूरिया उत्पादन का काम देश में सबसे ज्यादा हुआ.
  • सबसे ज्यादा किलोमीटर नेशनल हाईवे 206-17 में बनाए गए.
  • सबसे ज्यादा ग्रमीण सड़कें 2016-17 में बनाई गयीं.
  • सबसे ज्यादा गाड़ियां 2016-17 में बनायी गयीं.
  • सबसे ज्यादा टू व्हीलर 2016-17 में बनाए गए.
  • सबसे ज्यादा सॉफ्टवेयर का निर्यात 2016-17 में हुआ.
  • वर्ल्ड बैंक के 'डूइंग बिजनेस इंडीकेटर' के मामले में सबसे अच्छी रैंकिंग 201-17 में रही.
  • सबसे ज्यादा बैंक अकाउंट खोलकर देश के गरीबों को अर्थतंत्र से जोड़ने का काम भी मोदी सरकार ने किया.
  • सुरक्षा योजना के तहत 13 करोड़ लोगों का बीमा किया गया.
  • 2 करोड़ गरीबों के घर गैस चूल्हा पहुंचा कर उनकी झोपड़ी से धुंए को गायब करने का काम प्रधानमंत्री मोदी सकार में हुआ है.
  • Give It Up के जरिए एक करोड़ पांच लाख लाख लोगों ने अपनी गैस की सब्सिडी छेड़ी.
  • जैनरिक दवाओं और अमृत स्टोर के माध्यम से गरीब को स्वास्थ लाभ देने का काम मोदी सरकार ने किया.
  • हार्ट स्टेंट की मूल्य सात हजार से लेकर 40000 तक करके गरीब को भी अपने दिल का इलाज कराने का अधिकार दिया है.
  • 18 हजार गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं थी, उसमें ले 13,000 गांव में बिजली पहुंचाई गई, एक साल के भीतर बाकी बचे गांव में भी बिजली पहुंचाई जाएगी.
  • मुद्रा बैंक के माध्यम से करीब 7.5 करोड़ युवओं को स्वरोजगार के लिए लोन देने का भी प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने किया है.
  • 2018 में लैप्रेसी और कालाज्वार से मुक्त होने का लक्ष्य भारत सरकार ने रखा है, वो आगे बढ़ रहा है. 2020 तक चेचक से मुक्ति पाने का लक्ष्य भी रखा है.
  • साढे चार करोड़ लोगों के घर में शौचालय बनवाने का काम बीजेपी ने किया है.
  • मिशन इंद्रधनुष के तहत लगभग सात करोड़ बच्चों को टीकाकरण देने का काम किया है.
  • स्किल इंडिया के माध्यम से स्किल अपग्रेडेशन का काम बीजेपी सरकार ने किया है, लगभग स्टैंडअप, स्टार्टअप और मुद्रा बैंक के माध्यम से करीब आठ करोड़ युवाओं को रोजगार देने का काम सरकार ने किया है.
  • मेक इन इंडिया के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और रोजगार देने में सरकार ने बड़ी उपबल्धि हासिल की है.
  • न्यूनतम मजदूरी में 42% की वृद्धि हुई है, यूनीवर्सल पीएफ अकाउंट के माध्यम से यूनबहुत सारी तकतीफों को दूर किया गया है.
  • एक हजार रुपया न्यूनतम पेंशनल करके गरीब मजदूरों को सम्मानित करने का काम भी मोदी सरकार ने किया है.
  • ग्रेड 3 और ग्रेड 4 की नौकरियों के लिए इंटरव्यू खत्म करके मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम करके एक पार्दर्शी सिस्टम बनाने का काम किया.
  • भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. विदेश मुद्रा भंडार 63 अरब डॉलर बढ़ा है. सेंसेक्स आज सभी रिकॉर्ड को तोड़कर 31,000 का आंकड़ा पार कर गया है, निफ्टी भी अबतक के सबसे ऊचे स्तर पर है.
  • IMF के अनुमान के मुताबिक देश की ग्रोथ रेट 7.2 रहेगी. हमने 4.4 से शुरुआत की थी जिसे हमने 7.2 तक पहुंचाया है.
  • औद्योगिक विकास रेट 5.1 और कृषि विकास दर को निगेटिव से निकाल कर 4 प्रतिशत से ज्यादा रखने में सफल हुए हैं.
  • राजकोषिय घाटे को 3.9 पर रखने में हम सफल हुए हैं, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों में 20% की वृद्धि दर्ज की गयी है, ये आजादी के बाद सबसे बड़ी वृद्धि है.
  • व्यक्तिगत आया जो पिछले वर्ष 93 हजार थी वो इस साल एक लाख तीन हजार तक पहुंची है.
  • करीब 9 लाख 36 हजार करोड़ की कर चोरी को पकड़ा गया है, साइप्रस, सिंगापुर और मॉरीशश के रास्ते को बंद करके देश में कालेधन आने वाले रास्ते बंद किए.
  • 161 देशों को ईवीजा देकर 88 लाख पर्यटकों को भारत में लाने का काम भारत सरकार ने किया है, ये 13% की वृद्धि है.
  • आपदा के समय के समय किसान को राहत देने के लिए आर्थिक और भूमि दोनों सहायताओं में वृद्दि की गयी है.
  • गन्ने का बकाया देश में लगभग खत्म कर दिया गया है.
  • नीम कोटेड युरिया के जरिए कीटनाशक की खपत को भी कम किया है. यूरिया की उपलब्धता भी बढ़ायी है. खादों के दाम भई सरकार ने कम करने का काम किया है.
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिए खेती के पूरी व्यवस्था को एक सुरक्षा कवच देने का काम किया है.
  • ई-मंडी के माध्यम से किसानों को उचित कीमत मिल सके इसकी व्यवस्था की गयी है.
  • समर्थन मूल्य में भी सरकार ने साल दर साल लगातार वृद्धि की है.
  • किसान क्रेडिट कार्ड को डिजिटल बनाकर किसानों की सहूलियत बढ़ायी है.
  • कोयला और स्पेक्ट्रम की ई नीलामी करके भ्रस्टाचार को दूर करने का काम किया है.
  • 2020 कर पूरे देश के राजमार्गों को रेलवे क्रॉसिंग फ्री बनाने का काम भी किया जाएगा.
  • प्रधानमंत्री ने कश्मीर में सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया था और असम में भूपेन हजारिका पुल की शुरुआत भी प्रधानमंत्री जी ने की है.
  • रेलवे आधुनिकीकरण के लिए एक लाख इक्कीस हजार करोड़ का निवेश हुआ है.
  • 23 करोड़ एलईडी बल्ब उपलब्ध करवाके लोगों के घरों में बिजली बिल में कटौती की है.
  • ग्राम सड़क योजना में हर रोज 30 किलोमीटर सड़क बन रही है.
  • उड़ान स्कीम के माध्यम से 2500 रुपये में एक घंटे की किफायती उड़ान का कार्यक्रम भी शुरू किया गया.
  • भारत के नाविक नेविगेशन सिस्टम को दुनिया के कई देश स्वीकार करने को तैयार हैं.
  • 100 स्मार्टसिटी चयन मेरिट के आधार पर किया गया है, 2022 तक चार करोड़ घरों को देने का काम भी बीजेपी की सरकार करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
क्या सवाल पूछने की आजादी छिनेगी? भंडाफोड़ पत्रकारिता के लिए जंजीर बना DPDP एक्ट!
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 16 सीटों के आए नतीजे, 9 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
Cyclone Arnab Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
Live: लैंडफॉल के बाद कमजोर पड़ा अर्नब, धीमी हुई हवा की रफ्तार, जानें अपडेट
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget