एक्सप्लोरर

अमित शाह को AIIMS से मिली छुट्टी, स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए हुए थे भर्ती

सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद बुधवार को अमित शाह को एम्स में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उन्हें आज छुट्टी मिली है.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से रविवार को छुट्टी मिल गई. एम्स के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्वाइन फ्लू के इलाज के बाद अमित शाह को सुबह एम्स से छुट्टी दे दी गयी.’’

अमित शाह ने खुद ट्वीट कर कहा कि मैं अब स्वस्थ हूं. उन्होंने कहा, ''ईश्वर की कृपा से अब मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं और आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर आ गया हूं. मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए आप सभी के द्वारा प्रेषित शुभकामनाओं के लिए ह्रदय से आभारी हूं.''

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि अब अमित शाह के नेतृत्व में आगामी चुनाव में सफलता हासिल करेंगे. उन्होंने कहा, ''बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह स्वस्थ हो गए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें. हम सभी उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2019 में पूरे देश में सफलता हासिल करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करेंगे.''

सांस लेने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद बुधवार को शाह को एम्स में भर्ती कराया गया था. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, "अमित शाह को घबराहट की वजह से बुखार हुआ है. वह घबरा गए क्योंकि कुछ विधायक (कांग्रेस के) लौट आए हैं. अगर वह कांग्रेस-जेडीएस की सरकार को गिराते तो उन्हें उल्टी व लूज मोशन होता. इस वजह से उन्हें स्वाइन फीवर हुआ है. यह सामान्य बुखार नहीं है. यह सुअर का रोग है."

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद के विवादित बोल, अमित शाह को सुअर का जुकाम, ये कर्नाटक के लोगों का श्राप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget