एक्सप्लोरर

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, टिकटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर होगा अंतिम फैसला

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए.

नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है. पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर सीटों पर चर्चा की जा रही है.

दो चरणों में होने वाली बीजेपी की इस बैठक में असम और बंगाल के आगामी चरणों के उम्मीदवारों का नाम तय किया जाना है. इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह और राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी प्रमुख रूप से हिस्सा ले रहे हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर दिन में 11 से शाम पांच बजे तक असम और पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की मीटिंग हुई थी.

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के घर कोर कमेटी की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी रहे. पहली मीटिंग असम कोर कमेटी की हुई. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल, मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा, असम चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे. इस बैठक में असम में सौ से ज्यादा सीटें जीतने पर मंथन हुआ.

वहीं असम की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद रहे. इस बैठक में तीसरे और चौथे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार हुआ. कोर कमेटी की मीटिंग के बाद आज शाम सात बजे से बीजेपी मुख्यालय पर शुरू हुई पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी.

यह भी पढ़ें: West Bengal Snap Poll: ममता सरकार से इतने फीसदी लोग हैं नाराज़, BJP भी नहीं है इतने प्रतिशत लोगों की पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
CJP के आगे फिर झुकी सरकार? सौरव दास का FIR वापस लेने पर बड़ा दावा
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget