एक्सप्लोरर

यंग इंडियन कंपनी को लेकर BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, सुरजेवाला ने किया पलटवार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 50 लाख रूपये में आप 2000 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक बन गये. यह किस प्रकार का मॉडल है? इसकी जांच होनी चाहिए.

नई दिल्लीः इनकम टैक्स एपिलेट ट्रिब्यूनल की ओर से यंग इंडियन (वाईआई) को एक एडवाइजरी संस्थान मानने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आग्रह को खारिज किए जाने के बाद बीजेपी ने शनिवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा. बीजेपी ने आरोप लगाया कि वह सच्चाई छिपा रही है और एसोसिएटिड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार में संलिप्त है.

बीजेपी नेता और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के सत्तारुढ़ परिवार ने एजेएल में महज 50 लाख के निवेश से 2000 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति अर्जित कर ली. उन्होंने इसे ‘विकास का परिवार मॉडल’ करार दिया.

कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी और उनके दोस्त इस सच्चाई को नहीं बदल सकते कि यह एक गैर लाभकारी कंपनी है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ''जो मामला अदालत के विचाराधीन है उस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती. यह कुछ चैनलों की दृष्टि से झटका हो सकता है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कानून अपना काम करेगा और यह सच सामने आएगा कि यंग इंडियन एक गैर लाभकारी कंपनी है.''

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य पर महज 50 लाख रूपये का भुगतान करने का आरोप है जिसके माध्यम से गैर लाभकारी संगठन वाईआई ने 90.25 करोड़ रूपये वसूली का अधिकार प्राप्त कर लिया था जोकि कांग्रेस के स्वामित्व वाले एजेएल को मिलने थे. बीजेपी ने कहा कि एजेएल के पास 2000 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्तियां हैं.

'कांग्रेस ने छिपाई सच्चाई'

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''आपने सच्चाई छिपाई. जब आपने इसे (यंग इंडियन को) एडवाइजरी संगठन बनाने के लिए 2010 में आवेदन दिया था तब आपने यह तो नहीं कहा था कि आपके पास महज 50 लाख रूपये में 2000 करोड़ रूपये की संपत्ति है.''

उन्होंने कहा, ''बीजेपी इसे गलत लाभ पहुंचाने के साफ संदिग्ध लेन-देन की निंदा करती है. यह भ्रष्टाचार है.'' उन्होंने कहा, ''यह न्यायिक सत्यापन है... कि परिवार और व्यापार साथ साथ चलते हैं और आपने ने फायदे के लिए संदिग्ध तरीके अपनाए.''

पिछले साल जुलाई में आयकर विभाग ने वाईआई को करीब 145 करोड़ रूपये के कर का भुगतान करने को कहा था. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''50 लाख रूपये में आप 2000 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक बन गये. यह किस प्रकार का मॉडल है? इसकी जांच होनी चाहिए.''

'विकास का वाड्रा मॉडल'

उन्होंने कहा, ''जब बीजेपी पहले रॉबर्ट वाड्रा और उनके कामों की चर्चा करती थी तब वह कहा करती थी कि विकास के कई मॉडल हैं उनमें एक विकास का वाड्रा मॉडल है.'' उन्होंने कहा, ''इसके अंतर (विकास के वाड्रा मॉडल) आप 20-25 लाख रूपये का निवेश करते हैं और आप गुड़गांव में बड़ी रियल एस्टेट संपत्तियों के मालिक बन जाते हैं.''

मंत्री ने कहा कि विकास के वाड्रा मॉडल के बाद वह सोचा करते थे कि विकास का नया मॉडल नहीं आएगा. रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ''लेकिन यह (यंग इंडिया मामला) विकास का परिवार मॉडल है. विकास का परिवार मॉडल. 50 लाख रूपये लगाइए और 2000 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक बन जाइए.''

महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना नेताओं की राज्यपाल से होने वाली मुलाकात टली

रक्षा सौदों पर Nitin Gadkari का बयान, '8 साल तक घूमती है फाइल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget