एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं नीतीश? BJP की तेजस्वी को बर्खास्त करने की मांग

पटना: पहले आयकर विभाग, फिर सीबीआई और अब प्रवर्तन निदेशालय. देश की 3 बड़ी जांच एजेंसिया आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार की बेनामी संपत्तियों की जांच कर रही हैं. शनिवार को दिल्ली में लालू यादव की बेटी मीसा भारती के 3 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की और मीसा के साथ-साथ उनके पति शैलेष से पूछताछ होती रही. तो वहीं लालू के छोटे बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर सीबीआई की एफआईआर के बाद बीजेपी तेजस्वी को सरकार से हटाने की मांग कर रही है लेकिन इस पूरे मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी है. ऐसे में सवाल ये है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले नीतीश क्या तेजस्वी पर कार्रवाई करेंगे?

फार्म हाउस खरीदने में बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने का खेल

सैनिक फार्म में फार्महाउस, घिटोरनी में फार्महाउस और बिजवासन में फार्महाउस, ये दिल्ली के पॉश इलाकों में लालू की बेटी-दामाद के आलीशान ठिकाने हैं. आरोप है कि करोड़ों की कीमत वाले ये फार्म हाउस खरीदने में बड़े पैमाने पर कालेधन को सफेद करने का खेल हुआ. इसी खेल का कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ इन ठिकानों पर धावा बोल दिया.

मीसा और शैलेष कीकंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

ईडी की टीम ने जांच के दौरान मीसा और शैलेष के फोन जब्त कर लिए, साथ ही अहम दस्तावेज भी लिए. मीसा और उनके पति शैलेष के जिन 3 ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की उन्हें खरीदने में मिशेल नाम की कंपनी की बड़ी भूमिका रही. मीसा और शैलेष की इस कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

लालू के दामाद को अपने साथ अलग फार्महाउस पर भी ले गई ED

शैलेष और मीसा पर जांच एजेंसियों का शक उस समय गहराया जब इन दोनों की कंपनी मिशेल ने 4 कंपनियों को 1 करोड़ 20 लाख के शेयर बेचे लेकिन वही शेयर मात्र 12 लाख रुपए में वापस खरीद लिए. जांच एजेंसिया जानना चाहती हैं कि आखिर वो कौन से ऐसे हालत थे जब उन्हें ऐसा करना पड़ा. ईडी की टीम ने मीसा और शैलेष से दिनभर कई घंटों तक पूछताछ की. लालू के दामाद शैलेष को अपने साथ अलग फार्महाउस पर भी ले गई. मीसा और शैलेष के इन ठिकानों को लेकर आयकर विभाग भी इन दोनों से पहले पूछताछ कर चुका है लेकिन अब मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप जुड़ जाने से इस मामले में दोनों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.

नीतीश की तबियत खराब: जेडीयू

दिल्ली में लालू की बेटी मीसा पर गिरफ्तारी की तलवार और पटना में लालू के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी पर सीबीआई की एफआईआर ने लालू परिवार की मुश्किल बढ़ा दी है. लेकिन लालू यादव के परिवार पर आयी इस मुसीबत के समय उनके महागठबंधन के साथी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर राजगीर के इस गेस्ट हाउस में मौजूद हैं. जेडीयू का कहना है कि नीतीश की तबियत खराब है.

तेजस्वी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

नीतीश की चुप्पी पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि लालू यादव ने शुक्रवार को ही ये एलान कर दिया कि सीबीआई की एफआईआर में नाम होने के बाद भी उनके बेटे तेजस्वी के इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता. बीजेपी इस बात पर अड़ गई है कि सुशासन की बात करने वाले नीतीश कुमार को अब तेजस्वी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए.

नीतीश के पुराने इतिहास को देखा जाए तो अब तक वो ऐसा ही करते रहे हैं...

- 2005 में मुख्यमंत्री बनने के 4 घंटे के अंदर नीतीश ने भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में नाम आने पर अपने कैबिनेट मंत्री जीतनराम मांझी का इस्तीफा ले लिया था. - 2015 में नीतीश के मंत्री अवधेश सिंह एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे तो नीतीश ने उन्हें बाहर कर दिया. - विजिलेंस का मुकदमा होने पर नीतीश ने रामानंद सिंह का इस्तीफा ले लिया. - इसी तरह 2011 में बीजेपी कोटे के मंत्री रामाधार सिंह के खिलाफ मामला सामने आने पर उन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया.

भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं नीतीश ?

बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का आरोप है कि रामाधार सिंह का मामला बरसों पुराना मामला था. नीतीश कुमार उस पर इस्तीफा ले सकते हैं तो तेजस्वी पर एफआईआर है, जिस पर कार्रवाई कर रही है तो बचा क्या है ?

तेजस्वी इस्तीफा क्यों देंगे: आरजेडी

तेजस्वी के मामले में कार्रवाई तो दूर नीतीश और उनकी पार्टी की तरफ से अब तक कोई बयान भी नहीं आया है. पटना में मौजूद जेडीयू प्रवक्ता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और आरजेडी कह रही है कि तेजस्वी इस्तीफा क्यों देंगे ?

तेजस्वी के मामले में क्या करेंगे नीतीश कुमार ?

बड़ा सवाल यही है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस यानी जरा सी भी चूक बर्दाश्त न करने की बात कहने वाले नीतीश कुमार तेजस्वी के मामले में क्या करेंगे. क्या जिस तरह अब तक वो ऐसे मामलों में अपने मंत्रियों पर कार्रवाई करते रहे हैं वैसे ही तेजस्वी को भी बर्खास्त करेंगे. इस सवाल के जवाब का इंतजार न सिर्फ बीजेपी को है बल्कि आरजेडी भी अब नीतीश की चुप्पी पर तंज कर रही है.

सुशासन बाबू की छवि बचाएं या सरकार ?

आरजेडी नेताओं के इन तेवरों की वजह है नीतीश कुमार की सियासी मजबूरी. नीतीश कुमार कुर्सी पर इसीलिए हैं क्योंकि आरजेडी के 80 विधायक उन्हें समर्थन दे रहे हैं. ऐसे में तेजस्वी पर कार्रवाई करने का मतलब है आरजेड़ी की समर्थन वापसी का खतरा. अगर ऐसा हुआ तो नीतीश को अपनी सरकार बचाने के लिए बीजेपी का सहारा लेना पड़ेगा - यानी अब नीतीश की सबसे बड़ी मुश्किल यही है कि वो अपनी सुशासन बाबू की छवि बचाएं या सरकार ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget