एक्सप्लोरर

'हम हर जांच के लिए तैयार, लेकिन महादेव ऐप के पैसे पर चुप्पी क्यों', अनुराग ठाकुर ने तोमर के 'कैश डील' वीडियो पर कांग्रेस को घेरा

Assembly Election 2023: देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के वायरल हुए वीडियो को लेकर काफी विवाद मचा हुआ है. कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी को कटघरे में खड़ा कर रही है.

Assembly Election: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का करोड़ों की लेन-देन वाला वीडियो वायरल हुआ है. इसे लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेर रही है. इस पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इस मामले में हम हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन महादेव ऐप के पैसे की जांच पर चुप्पी क्यों साध ली जाती है. महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल का नाम भी सामने आया है. 

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. इसे लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा है कि ये मोदी की टीम है और हम जीत हासिल करेंगे. बीजेपी की इन चुनावों में जीत तय है. राजस्थान के सियासी हालात को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे किसी तलाक के पहले पति-पत्नी अदालत में साथ जाते हैं. वैसे ही सचिन पायलट और अशोक गहलोत जनता के सामने जा रहे हैं. जब इन्हें हार मिलेगी, तो यही लोग एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे. 

'कांग्रेस ने किन वादों को पूरा किया, उन्हें बताना चाहिए'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि गांधी परिवार पर कोई वार नहीं करता है. उन्हें खुद बताना चाहिए कि उन्होंने अपने राज्यों में कौन से वादों को पूरा किया है. छत्तीसगढ़ को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल की विदाई तय है. नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कांग्रेस को ही घेर लिया. उन्होंने कहा कि हम हर जांच के लिए तैयार होते हैं, लेकिन महादेव ऐप के पैसे की जांच चुप्पी क्यों साध ली जा रही है. 

तोमर के बेटे के वायरल वीडियो पर क्या कहा? 

रिपब्लिक भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महादेव बेटिंग ऐप को लेकर बात करते हुए कहा, 'रिश्वत देने वाला खुद आगे आ रहा है. कांग्रेस अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रही है. बघेल के पसीने छूट रहे हैं. कांग्रेस फंस गई है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि इसे स्वीकार करें या फिर छोड़ दें.' दरअसल, महादेव बेटिंग ऐप के तथाकथित मालिक शुभम सोनी ने कहा है कि वह भूपेश बघेल के कहने पर ही दुबई गया. जहां जाकर उसे अपना काम बढ़ाने का निर्देश मिला था. 

'कैश डील' वाले देवेंद्र सिंह तोमर के वीडियो पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये बिल्कुल भी सच नहीं है. जिस दिन वीडियो सामने आया, उसी दिन तोमर परिवार ने एफआईआर फाइल की. वे एक निष्पक्ष जांच चाहते हैं. कुछ दिनों पहले एक एक्ट्रेस का भी डीप फेक वीडियो सामने आया था. महादेव ऐप की जांच कई साल से चल रही है. ये एकदम से नहीं हुआ है. क्या बघेल ने कभी कहा है कि उन्होंने पैसे नहीं लिए हैं? हम जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन महादेव ऐप पर चुप्पी क्यों है. 

यह भी पढ़ें: नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की तीसरी वीडियो वायरल, मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए केंद्रीय मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget