एक्सप्लोरर

महबूबा से टूटा गठबंधन- क्या बीजेपी को मिलेगी खोई हुई जमीन?

विश्लेषकों का कहना है कि राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने की स्थिति में केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा सकेगी, जिससे सत्ताधारी बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनावों में फायदा मिल सकता है.

नई दिल्ली: बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सूत्रों का मानना है कि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला इसलिए किया होगा क्योंकि जम्मू-कश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में बीजेपी के परंपरागत वोटरों के एक तबके में बेचैनी बढ़ती जा रही थी.

परंपरागत समर्थकों की नाखुशी बढ़ती जा रही थी जम्मू के बीजेपी नेताओं ने बताया कि उनके परंपरागत समर्थकों की नाखुशी बढ़ती जा रही थी और कार्यकर्ताओं का उत्साह कम होता जा रहा था. परंपरागत समर्थकों और कार्यकर्ताओं को ऐसा लग रहा था कि बीजेपी दो प्रमुख मुद्दों-विकास और कश्मीर में आतंकवाद पर लगाम लगाने पर काम करने में नाकाम होती जा रही है.

गठबंधन से मुक्ति के बाद आतंक पर लगाम लगने की उम्मीद विश्लेषकों का कहना है कि राज्य में राज्यपाल शासन लागू होने की स्थिति में केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा सकेगी, जिससे सत्ताधारी बीजेपी को 2019 के लोकसभा चुनावों में फायदा मिल सकता है.

पार्टी की छवि खराब हो रही थी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के राजनीतिक अध्यनन केंद्र में असोसिएट प्रोफेसर मणिंद्र नाथ ठाकुर ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि कश्मीर के मुद्दे पर उनकी (बीजेपी की) छवि खराब हो रही थी. यह अपनी छवि फिर से बनाने की कवायद है और वो इससे कुछ फायदे की उम्मीद कर सकते हैं.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनावों से पहले वहां स्थिति थोड़ा सामान्य करना चाहती है. वो अपने परंपरागत समर्थकों से कहना चाहती है कि सुरक्षा के मुद्दे को लेकर वो गंभीर है.

कठुआ मामले पर BJP-PDP में था भारी मतभेद कठुआ में हाल में एक नाबालिग बच्ची के गैंगरेप के बाद हुई उसकी हत्या के मामले ने भी बीजेपी और पीडीपी के मतभेद बढ़ा दिए थे. प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने इस मामले की पुलिस जांच के विरोध में प्रदर्शन किए थे जबकि पीडीपी ने पुलिस जांच का पुरजोर समर्थन किया था.

बिगड़ती स्थिति का हवाला देकर वापस लिया समर्थन पीडीपी की अगुवाई वाली सरकार से समर्थन वापसी के ऐलान के वक्त बीजेपी महासचिव राम माधव ने राज्य की बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को इस फैसले का एक कारण बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अखंडता बीजेपी के लिए सर्वोपरि है और वो इस सवाल पर कोई समझौता नहीं कर सकती.

वहीं उन्होंने हाल ही में हुए पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या को भी गठबंधन टूटने की एक बड़ी वजह बताया था. आपको बता दें कि रमजान के दौरान लागू सीजफायर के दौरान आतंकियों ने पत्राकार सुजात बुखारी की हत्या कर दी. इसी दौरान भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की भी अपहरण करके हत्या कर दी गई.

क्या बीजेपी को मिलेगी खोई हुई ज़मीन इस दौरान कई आतंकवादी हमले हुए जिनमें कई जवानों समेत आम नागरिकों को भी अपनी जानें गंवानी पड़ी. विशेषज्ञों के मुताबिक ये तमाम बातें बीजेपी की छवि को काफी नुकसान पहुंचा रही थीं और इसी वजह से पार्टी गठबंधन से मुक्त होने का फैसला लिया. अब सावल ये है कि क्या पार्टी को इस फैसले के बाद उसकी खोई हुई जमीन वापस मिलेगी?

अन्य बड़ी ख़बरें जम्मू-कश्मीर में टूटा BJP-PDP का गठबंधन, राज्यपाल शासन को मिली मंजूरी तमिलनाडु की अनुकृति वास बनीं फेमिना मिस इंडिया 2018, मानुषी छिल्लर ने पहनाया ताज जलगांव मामला: नाबालिग दलितों की पहचान उजागर करने पर राहुल गांधी को नोटिस जारी रेप के आरोपी दाती से कल 7 घंटे हुए सवाल-जवाब, आज तीन भाइयों से होगी पूछताछ इन कारणों से बीजेपी ने छोड़ा महबूबा मुफ्ती का 'साथ' फीफा वर्ल्ड कप : सलाह की वापसी के बाद कमाल नहीं दिखा पाई मिस्र, रूस ने 3-1 से हराकार अंतिम 16 में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
LIVE: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी देश को दी बधाई, CM योगी समेत बाकी नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget