एक्सप्लोरर

किसान आंदोलन: विपक्ष का साथ देंगे BJP के सहयोगी दल, शरद से मिले केजरीवाल

नई दिल्ली: किसानों के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने के विपक्ष के प्रयासों को बीजेपी के एक सहयोगी का साथ मिलने से प्रोत्साहन मिला है. महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इस सहयोगी ने कहा है कि वह इस मामले में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के निर्माण में विपक्ष का साथ देगा.

रणनीति बनाने के लिए कई बैठकें

बीजेपी शासित दो प्रदेशों में किसानों के आंदोलन के बाद बीजेपी को घेरने के प्रयासों के तहत विपक्षी नेताओं ने अपने आंदोलन को तेज करने के मकसद से रणनीति बनाने के लिए कई बैठकें की हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल अभी तक विपक्षी दलों की एकता के प्रयासों से अलग ही रहे थे. सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कल जदयू नेता शरद यादव से मुलाकात कर किसानों के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन तैयार करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया.

शेट्टी का महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के किसानों पर प्रभाव

जेडीयू नेता यादव की 14 जून को दिल्ली में बीजेपी के सहयोगी और लोकसभा सदस्य राजू शेट्टी से मुलाकात होगी. इस कदम के बारे में पूछने पर शेट्टी ने कहा कि जिस तरह से केन्द्र एवं राज्य की बीजेपी सरकारों ने इस मुद्दे से निबटा है, वह उससे नाराज है. शेट्टी का महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के किसानों पर प्रभाव है.

शेट्टी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैं (बीजेपी के साथ) अपने गठबंधन पर पुनर्विचार कर रहा हूं. जिस लचर तरीके से मुद्दे से निबटा गया मैं उससे अप्रसन्न हूं. मैं किसानों की मांग के समर्थन पर राष्ट्र व्यापी आंदोलन की योजना बना रहा हूं.’’ माकपा महासचिव सीता राम येचुरी ने भी आज यादव के साथ मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पिछले सप्ताह यादव से मुलाकात हुई थी.

किसानों से जुड़ी समिति के गठन को लेकर अंधकार में रखा गया: राउते

किसानों की मांग को देखने के लिए गठित राज्य समिति के सदस्य और महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटा से मंत्री दिवाकर राउते ने आज आरोप लगाया कि समिति के गठन को लेकर उन्हें अंधकार में रखा गया. हालांकि बीजेपी कोटे के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उन्होंने खुद फोन करके राउते को रविवार को होने वाली समिति की पहली बैठक के लिए आमंत्रित किया था. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्ज माफी समेत किसानों की विभिन्न मांगों पर गौर करने के लिए कल छह सदस्यीय उच्च अधिकार प्राप्त समिति के गठन की घोषणा की थी.

रावते ने कहा, ‘‘मुझे किसानों के मुद्दे को देखने के लिए गठित मंत्रियों की समिति में शामिल किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हमें अंधकार में रखा गया.’’ उनके आरोपों पर बीजेपी नेता और राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कल रात उन्होंने खुद दो बार फोन करके रविवार को होने वाली समिति की पहली बैठक के लिए आमंत्रित किया था.

समिति में राउते और पाटिल के साथ कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर, वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, सहकारी मंत्री सुभाष देशमुख और जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन को शामिल किया गया है. समूह किसान नेताओं के साथ बातचीत करने के बाद राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव पेश करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
LIVE: राहुल के आवास पर बड़ी बैठक, खरगे बोले- विपक्ष का प्रदर्शन सफल रहा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
CJP प्रोटेस्टः फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR
फर्जी पोस्टों की जांच में पाकिस्तान का एंगल! दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 4 FIR

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget