एक्सप्लोरर

देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि, 7 राज्यों में पक्षियों की मौत से हड़कंप-केरल में आपदा घोषित

देश के 7 राज्यों में पक्षियों की मौत से हड़कंप मच गया है. चार राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो गई है. जम्मू-कश्मीर औऱ तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है और केरल इसे आपदा घोषित कर दिया गया है.

नई दिल्लीः देश के 7 राज्यों में पक्षियों की मौत से हड़कंप मच गया है. चार राज्यों में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हो गई है. जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में अलर्ट जारी कर दिया गया है. देश के चार राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है और हिमाचल, एमपी, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैल गया है. कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में भी पक्षियों की मौत से लोग सहम गए हैं. हरियाणा के पंचकूला में बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से हड़कंप मच गया है. जांच के लिए सैंपल जालंधर और भोपाल भेजे गए हैं. केरल में बर्ड फ्लू को आपदा घोषित किया गया है. 30 हजार से ज्यादा मुर्गियों और बत्तखों को मारने का फैसला किया गया है.

हरियाणा के पंचकूला में 10 दिन में 4 लाख से ज्यादा पोल्ट्री पक्षियों की मौत

देश के विभिन्न राज्यों को बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को अलर्ट कर नमूनों को जांच के लिये भेज दिया गया जबकि केरल में मुर्गों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला जिले की फर्म में बीते 10 दिन के दौरान चार लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जालंधर की स्थानीय रोग जांच प्रयोगशाला की एक टीम ने पक्षियों के नमूने एकत्रित कर लिये हैं. वहीं, केरल में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मुर्गे-मुर्गियों और बत्तखों को मंगलवार को मारना शुरू कर दिया गया जबकि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फ्लू के मामले रिपोर्ट होने के बाद जम्मू कश्मीर ने अलर्ट घोषित कर दिया है और प्रवासी पक्षियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश

देश के कुछ राज्यों से बर्ड फ्लू को लेकर आ रही आशंकाओं के दृष्टिगत लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और  पशुपालन विभाग को राज्य में पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. इसी संदर्भ में बर्ड फ्लू को लेकर निदेशक पशुपालन निर्देश जारी कर दिए हैं.

तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने पड़ोसी राज्य केरल में बर्ड फ्लू का प्रकोप होने के बाद मंगलवार को अंतरराज्यीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है तथा इससे मनुष्यों के प्रभावित होने के संभावित मामलों से निपटने के लिए आकस्मिक योजना की घोषणा की है. तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा, 'एवियन इन्फ्लुएंजा तेजी से फैलता है और मनुष्यों के भी इससे प्रभावित होने की आशंका होती है. इसलिए एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आकस्मिक योजना तैयार की है.' कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र से लगने वाली सीमा पर स्थित जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं. राजस्थान के अधिकारियों ने बताया कि कोटा और बांरा जिलों के पक्षियों के नमूनों के जांच परिणामों में भी एवियन इंफ्लूएंजा पाया गया है.

पंजाब

पंजाब के तरणतारण में मौजूद हरीके पट्टन बर्ड सेंचुरी में भी वन विभाग ने सख्त निगरानी शुरू की है. यहां हर साल एक लाख से ज्यादा प्रवासी पक्षी आते हैं. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मौजूद गोविंद सागर और कोल डैम में भी प्रवासी पक्षियों पर नजर रखी जा रही है. बर्ड फ्लू से निपटने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं.

राजस्थान

राजस्थान के बारां में 100 से ज्यादा पक्षियों की रहस्यमयी मौत के बाद वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. राजस्थान सरकार ने कहा है कि अब तक की जांच में इंसानों के लिए खतरे की बात नहीं आई है.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पोंग झील में अब तक तेईस सौ प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है. बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मृत पक्षियों को जमीन में दफन किया जा रहा है.

उत्तराखंड

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुके बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड ने भी मंगलवार को अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के मुख्य वन्यजीव सरंक्षक जेएस सुहाग ने बताया कि हांलांकि, राज्य में अब तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन प्रदेश के सभी वन प्रभागों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों को आसन रिजर्व, झिलमिल झील, नानक सागर बांध और अन्य जगहों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक हफ्ते में ढाई सौ कौवों की मौत हो गई है. इनके भोपाल भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है और इसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है.

ये भी पढ़ें

Weather Live Updates: जम्मू कश्मीर के 9 जिलों में बर्फ के तूफान का अलर्ट, लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह

Bird Flu Live Updates: देश के अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, एजेंसियां रख रही हैं सख्त निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget