एक्सप्लोरर

PU को लेकर सीएम नीतीश का छलका दर्द, उप राष्ट्रपति बोले- सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाने को लेकर मदद करूंगा

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग को पूर्व में खारिज कर दिया गया था. उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह इस बारे में व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेंगे.

पटना: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से बात करके यह पता लगाएंगे कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं. नायडू ने कहा कि वह इस बारे में व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेंगे. नायडू ने रविवार को पटना विश्वविद्यालय पुस्तकालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने के लिए वह व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेंगे और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल से बात करेंगे. उन्होंने कहा ''संवैधानिक तौर पर उपराष्ट्रपति देश में दूसरा महत्वपूर्ण पद है...मैं मानव संसाधन विकास मंत्री से बात करूंगा और उनसे पता करूंगा कि क्या स्थिति है और क्या किया जा सकता है. पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय के दर्जे के लिए उचित कदम उठाए जाने में मैं व्यक्तिगत तौर पर रुचि लूंगा.'' नायडू ने उक्त आश्वासन पटना विश्वविद्यालय पुस्तकालय के शताब्दी समारोह में मौजूद कुछ छात्रों द्वारा इसको लेकर मांग किए जाने पर दिया.

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों की इस मांग पर उप राष्ट्रपति से कहा कि अब आप आए हुए हैं, यही निवेदन करते हैं कि एशिया में चर्चित रहे पटना विश्वविद्यालय का जो स्तर था उसे बनाए रखने के लिए सभी को विचार करना चाहिए. नीतीश ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की उनकी मांग को पूर्व में खारिज कर दिया गया था. उन्होंने कहा, ''हमारी मांग आगे भी जारी रहेगी. एक न एक दिन तो केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा जरूर मिलेगा.'' कार्यक्रम में मौजूद छात्रों द्वारा पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की मांग पर नीतीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थिति को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हमसे जितना बन पड़ रहा है हम कर रहे हैं.

2017 में पटना विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उनसे इस विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने का आग्रह किये जाने पर मोदी ने कहा था कि केंद्रीय विश्वविद्यालय बीते हुए कल की बात है. उन्होंने कहा था, ''मैं उससे एक कदम आगे ले जाना चाहता हूं और पटना विश्वविद्यालय को यही निमंत्रण देने के लिए इसके कार्यक्रम में आया हूं. यूनिवर्सिटी को उससे आगे ले जाना चाहता हूं.''

मोदी ने कहा था कि भारत सरकार की योजना देशभर की 10 प्राइवेट और 10 पब्लिक यूनिवर्सिटी को विश्वस्तरीय बनाने की है. रविवार को पटना पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कंकड़बाग स्थित एक मल्टी स्पेश्लिटी कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया और पटना हाईस्कूल के शताब्दी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा राज्यपाल फागू चौहान, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

देश की अदालतों में 50 साल से लंबित हैं एक हजार से ज्यादा मामले- CJI रंजन गोगोई

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget