एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: सुल्तानगंज में मामूली आंधी में ब्रिज गिरने पर पुल निगम के एमडी से मांगी गई रिपोर्ट, JDU विधायक ने लगाए ये आरोप

Bridge Collapse: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पुल बनाने में अगर गुणवत्तापूर्ण मैटेरियल का इस्तेमाल नहीं हुआ होगा तो सख्त कार्रवाई होगी. IIT Roorkee, NIT पटना की टीम मुआयना करेगी.

Bridge Collapse in Bhagalpur: बिहार के सुल्तानगंज में गंगा पर निर्माणाधीन सड़क पुल मामूली आंधी में गिर गया. राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस बीच बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि भागलपुर के सुल्तानगंज में जो पुल गिरा है उसमें निष्पक्ष जांच होगी. जो भी दोषी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे. यह बैलेसिंग ब्रिज था. बैलेंसिंग का काम पूरा नहीं हुआ था. पुल के पिलर पर ज्यादा दवाब था. शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे आंधी के दौरान यह घटना घटी. उन्होंने कहा कि पुल निगम के एमडी से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है. IIT Roorkee, NIT पटना की भी टीम घटनास्थल पर जाकर मुआयना करेगी और इस संबंध में रिपोर्ट सौपेंगी.

सुल्तानगंज में ब्रिज गिरने पर पुल निगम के एमडी से रिपोर्ट तलब

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पुल के निर्माण में अगर गुणवत्तापूर्ण मैटेरियल का इस्तेमाल नहीं हुआ होगा तो उसमें भी कार्रवाई होगी. घटना कैसे हुई इसका पता हम लगा रहे हैं. जदयू विधायक के द्वारा लगाये गए भ्रष्टाचार के आरोप पर भी उन्होंने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जदयू विधायक ललित नारायण मंडल को लगता है कि पुल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है तो वो लिखित तौर पर शिकायत दें. इसकी जांच की जाएगी.

JDU विधायक ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

बता दें भागलपुर के सुल्तानगंज में करीब 1,710 करोड़ रुपए की लागत से अगुवानी पुल बन रहा था. निर्माणाधीन पुल मामूली सी आंधी नहीं झेल सका जिसके बाद पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है. सुपर स्ट्रक्चर कार्य के लिए एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा केबल स्टैंड लगाने का कार्य बीएसएल कंपनी को दिया गया था. स्थानीय JDU विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा है कि पुल को बनाने के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है लेकिन सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी पुल नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. 

ये भी पढ़ें:

Tej Pratap Yadav बोले- Lalu Yadav ही तय करेंगे कब Nitish Kumar की JDU के साथ होगा RJD का गठबंधन

Electricity Cuts: Punjab में पावर कट से बेहाल इंडस्ट्री, कामकाज ठप, लोग बोले- जब से AAP सरकार आई है, तब से...

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget