एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के लिए कहीं उल्टा न पड़ जाए दांव! आरजेडी नेता के दो EPIC नंबर को लेकर चढ़ा बिहार में सियासी पारा

Bihar SIR: तेजस्वी यादव के दो EPIC नंबर को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने उनपर मुकदमा चलाने की मांग की. चुनाव आयोग ने वोटर आई आईडी कार्ड के साथ तेजस्वी यादव का EPIC नंबर मांगा है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को एसआईआर के मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का दांव उल्टा पड़ सकता है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जब आरोप लगाया कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है तो चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया. 

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी, जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर दी. एनडीए ने उनपर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए लालू परिवार के वोटर आईडी कार्ड की जांच करने की मांग कर दी.

चुनाव आयोग ने तेजस्वी को जारी किया नोटिस

तेजस्वी के अनुसार उन्होंने जो EPIC नंबर (RAB2916120) शेयर किया, वो रिकॉर्ड में नहीं है. इस पर संज्ञान लेते हुए तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया और EPIC नंबर RAB2916120 का विवरण (वोटर आईडी कार्ड सहित) मांगा है ताकि इसकी जांच की जा सके. चुनाव आयोग ने कहा, "उनका नाम, मतदान केन्द्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है, जिसका EPIC नंबर RAB0456228 है."

आरजेडी नेता के दावों को जिलाधिकारी ने खारिज किया

इसके बाद आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि उनका ईपीआईसी नंबर बदल दिया गया है, लेकिन जिला मजिस्ट्रेट त्यागराज एस एम ने इस दावे को खारिज कर दिया. जिलाधिकारी ने कहा, “मतदाता सूची में ईपीआईसी नंबर वही है जो विपक्ष के नेता ने 2020 के विधानसभा चुनावों में अपने हलफनामे में प्रस्तुत किया था. यदि उनके पास किसी अन्य नंबर वाला कोई अन्य ईपीआईसी कार्ड भी है तो यह जांच का विषय है."

बीजेपी ने की मुकदमा चलाने की मांग 

चुनाव आयोग की सफाई के बाद बीजेपी तेजस्वी यादव पर हमलावर हो गई. बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि कोई एक व्यक्ति दो वोटर आईडी कार्ड नहीं रख सकता है. अगर कोई दो वोटर आईडी कार्ड रखता है तो ऐसे मामलों में जेल जाने का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि पूरे लालू परिवार के वोटर आईडी कार्ड की भी जांच होनी चाहिए. जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, "तेजस्वी यादव 420 के आरोपी हैं. उनके खिलाफ 7 घोटाले हैं. अब उन्होंने नया घोटाला ईपीआईसी के रूप में किया है. यह गंभीर अपराध है."

अभी तक कोई आपत्तियां नहीं मिली- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार एसआईआर 2025 के तहत 1 अगस्त से 3 अगस्त दोपहर 3 बजे तक विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से किसी भी तरह की कोई आपत्तियां नहीं मिली हैं. चुनाव आयोग के अनुसार योग्य मतदाताओं की सूची में शामिल करने और अयोग्य मतदाताओं को हटाने के लिए 941 दावे या आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनका निपटारा अभी बाकी है.

बीजेपी के आरोपों पर तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि  उनका EPIC नंबर साजिश के तहत बदल दिया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे कई लोग होंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट से काटा जा सकता है. उन्होंने चुनाव आयोग को गोदी आयोग तक कह दिया.

ये भी पढ़ें : ‘संसद के अंदर भी और बाहर भी’, पाकिस्तान को लेकर मणिशंकर अय्यर के बयान पर किरेन रिजिजू का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने स्वाद अच्छा लगता है'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget