एक्सप्लोरर

बिहार में मिला Omicron संक्रमण का पहला मामला, कुछ दिन पहले ही की थी दिल्ली की यात्रा

New Covid Strain: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 333 हो गयी है.

First Omicron Case In Bihar: पटना के 26 वर्षीय एक युवक के कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसने हाल ही में दिल्ली की यात्रा की थी. यह बिहार में ओमिक्रोन का पहला मामला है. राज्य स्वास्थ्य सोसायटी के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार सिंह ने राज्य में ओमिक्रोन स्वरूप का पहला मामला आने की पुष्टि की है. मरीज शहर के किदवईपुरी का रहने वाला है.

वहीं, बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 132 नए मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढकर 333 हो गयी है. एक महीने पहले प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले 35 के आसपास थे और अब इसमें लगभग दस गुना वृद्धि हुई है.

राज्य में कुल मिलाकर 12096 लोग इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में इस रोग के कारण किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है. प्रदेश में अब तक 7,76,738 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं वहीं राज्य में अब तक कोविड रोधी टीकों की 9.93 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

देशभर मे बढ़ रहे हैं कोविड के मामले

गौरतलब है कि कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से देश ही नहीं दुनिया भर में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोविड के इन बढ़ते मामलों की वजह से देश भर में अलग-अलग राज्य अलग प्रतिबंधों और कोविड से सुरक्षा के एहतियाती उपाय अपना रहे हैं. नए साल के जश्न के बीच जहां कुछ राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है वहीं महाराष्ट्र में विदेश से आने वाले यात्रियों का 7 दिनों का होम क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया गया है.

Corona Vaccination: एहतियाती खुराक के तौर पर कौन सा टीका दिया जाएगा? सरकार ने दिया ये जवाब

Sharad Pawar ने कहा- PM Modi चाहते थे कि 2019 में Maharashtra में सरकार बनाने के लिए BJP-NCP गठबंधन कर ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget