एक्सप्लोरर

Sharad Pawar ने कहा- PM Modi चाहते थे कि 2019 में Maharashtra में सरकार बनाने के लिए BJP-NCP गठबंधन कर ले

महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बनाने को लेकर शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) चाहते थे कि बीजेपी-एनसीपी (BJP-NCP) गठबंधन कर ले.

Sharad Pawar On PM Modi: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चाहते थे कि 2019 में महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनसीपी (NCP) साथ आ जाए. भाजपा ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि पवार हमेशा सच बोलने के लिए नहीं जाने जाते हैं. पवार ने बुधवार को पुणे में मराठी दैनिक 'लोकसत्ता' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह दावा किया. एनसीपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा था कि दोनों पार्टियों का साथ आना संभव नहीं है.

पवार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता के लिए 'बेताब' थी और इसके लिए 'किसी का भी हाथ पकड़ने के लिए तैयार थी.' शिवसेना महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही है.

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ लिया था. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने इसके बाद एनसीपी और कांग्रेस के साथ राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का गठन किया.

दैनिक ‘लोकसत्ता’ के कार्यक्रम के दौरान पवार ने कहा कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी. पवार ने कहा, ''उनकी (प्रधानमंत्री) इच्छा थी कि हम (एनसीपी और भाजपा) साथ आएं. हालांकि, मैं उनके (प्रधानमंत्री के) कार्यालय गया और उनसे कहा कि यह संभव नहीं है. मैंने उनसे कहा कि हम उन्हें अंधेरे में नहीं रखना चाहते. हमारा रुख अलग है.'' प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर, पवार ने कहा कि मोदी ने उनसे ‘इस पर सोचने’’ के लिए कहा.

प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि 2019 में महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा और एनसीपी हाथ मिला ले, पवार के इस दावे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने हैरानी जताते हुए कहा पवार ने इसे बताने में इतना समय क्यों लगाया.

पाटिल ने कहा, ''मोदी और पवार वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए हम जैसे लोगों के लिए यह पता लगाना मुश्किल होगा कि उनके बीच क्या बातचीत हुई थी.'' प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा, ''लेकिन अगर इस तरह की पेशकश कभी (मोदी द्वारा) की गई थी, तो मुझे नहीं लगता कि पवार इसे अस्वीकार करते.'' पाटिल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पवार हमेशा सच बोलने के लिए जाने जाते हैं.

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, ''पवार ने पूरी कहानी का एक आंशिक और सुविधाजनक हिस्सा बताया है. वह जो कहते या संकेत करते हैं, उसके ठीक विपरीत करने के लिए जाने जाते हैं.''

एनसीपी प्रवक्ता और राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि भाजपा 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बनाने के लिए पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती थी. मलिक ने कहा, ''भाजपा की ओर से एक प्रस्ताव आया था, लेकिन हमारी पार्टी ने विचार-विमर्श के बाद इसे खारिज कर दिया.''

संक्रमण से ठीक होने और Vaccine लेने के बाद कितने दिनों तक रहती है Immunity? स्टडी में हुआ ये खुलासा

PM Modi in Uttarakhand: PM मोदी का कांग्रेस पर निशना- पुरानी चीजों को ठीक करने में ही जा रहा समय, सात साल का रिकॉर्ड देख लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget