एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'अयोध्या में श्रीराम, बिहार में ‘पलटू’राम!', शिवसेना ने सामना के जरिए नीतीश कुमार पर यूं साधा निशाना

Shiv Sena on Bihar Politics: शिवसेना ने अने मुखपत्र सामना में न सिर्फ बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है, बल्कि उसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी की नीतियों की भी आलोचना की गई है.

Shiv Sena Attack on Nitish Kumar: इंडिया गठबंधन में शामिल शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने बिहार में पदले राजनीतिक समीकरण और नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर जोरदार हमला किया है. पार्टी ने अपने मुखमत्र ‘सामना’ में इसे लेकर कड़ी टिप्पणी की है. सामना के सोमवार (29 जनवरी) के संस्करण में छपे संपादकीय में लिखा है, देश में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए जा रहे हैं, लेकिन बिहार में ‘जय श्री पलटूराम’ का नारा सुनाई दे रहा है. ये पलटूराम ‘इंडिया’ गठबंधन के कर्ताधर्ता रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मारी है और भारतीय जनता पार्टी के साथ नई साझेदारी शुरू की है.

कॉलम में आगे कहा गया है, लालू यादव के राष्ट्रीय जनता दल से तलाक लेकर इस उम्र में फिर से भाजपा के साथ जिंदगी की शुरुआत करना नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का अंत है. नैतिकता और सिद्धांतों की राजनीति की बात करने वालों की ओर से ही नैतिकता की ऐसी की तैसी कर दी जाए तब भारतीय जनता पार्टी को क्यों दोष दिया जाए? भाजपा के लोग इस समय बाजार में सबसे बड़े खरीददार हैं, लेकिन जब विक्रेता सामान बेचने के लिए तैयार है तो खरीददार और ठेकेदार बोली लगाएंगे ही.

जेपी के आंदोलन का जिक्र कर कसा तंज

महाराष्ट्र का माल पचास-पचास खोकों में बिक गया. बिहार के माल की क्या कीमत लगाई गई, यह भी देश की जनता को समझ में आना चाहिए. नीतीश कुमार को देश की राजनीति में एक केस स्टडी के तौर पर देखा जाना चाहिए. राजनीति में कोई व्यक्ति कम समय में कितनी बार रंग बदल सकता है, यह शोध का विषय है. जय प्रकाश नारायण के आंदोलन और तानाशाही विरोधी आंदोलन से शुरू हुई नीतीश कुमार की यात्रा मोदी-शाह की तानाशाही के आगे घुटने टेकने के चलते मसान में खत्म हो गई है. इसके लिए उनके आज तक के करियर को श्रद्धांजलि अर्पित करके जनता को आगे बढ़ना चाहिए.

नीतीश कुमार को याद दिलाया पुराना भाषण

नीतीश कुमार ने भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने की पहल की थी. इन्होंने ही इसकी पहली बैठक पटना में बुलाई और इसे सफल बनाया. इस बैठक में नीतीश कुमार का भाषण एक राष्ट्रीय चिंतन जैसा था. उन्होंने देश में संकट होने, संविधान खतरे में होने और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कही थी. इन्होंने आखिरी सांस तक लड़ते रहने का निश्चय किया था, लेकिन इस निश्चय की धोती अब खुल गई है और नीतीश कुमार ने पलटी मार ली है. अखबार ने इस लेख में भारतीय जनता पार्टी को भी घेरा है. इसमें लिखा है कि बीजेपी के कार्यकाल में राजनीति का स्तर काफी गिर गया है. लोकतंत्र और नैतिकता शब्द हवन में स्वाहा हो गए हैं.

मोदी-और शाह की जोड़ी का भी लिया नाम

सामने के संपादकीय में आगे लिखा गया है, ‘इंडिया’ गठबंधन में नीतीश कुमार का बड़ा कद था. उन्होंने ही इसकी शुरुआत की थी. उनका कहना था कि मोदी-शाह की जकड़ में दम घुटते देश को बचाने की जरूरत है, लेकिन इस नीतीश कुमार के शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग हो जाने का फायदा आज भाजपा ने उठाया. ईडी, सीबीआई के डर से अच्छे-अच्छे लोगों ने पलटी मारी है. नीतिश कुमार ने पलटी क्यों मारी, यह शोध का विषय है. पलटूरामों का शासन ही देश पर आ गया है. अयोध्या में राम और देश में पलटूराम! अजीत पवार के 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश खुद प्रधानमंत्री मोदी करते थे और फिर महज दो दिन में उन्हीं अजीत पवार को भाजपा के साथ लेकर उपमुख्यमंत्री बना देते हैं. नीतीश कुमार के साथ भी ऐसा ही है. जब प्रधानमंत्री पलटूराम बन गए तो अयोध्या के राम क्या करेंगे. पलटूरामों के आगे अयोध्या के राम भी बेबस हो गए हैं.

ये भी पढ़ें

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने की सर्वे की मांग, हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget